Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन काॅल ऑडियो, बोली- इंडस्ट्री माफिया को…

Divya Khosla Kumar shares call recording with Mukesh Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने 2024 में 'सावी' और 'जिगरा' फिल्म विवाद को लेकर मुकेश भट्ट के साथ हुई एक फोन कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसी के साथ एक्ट्रेस इंडस्ट्री पर टैलेंट दबाने का भी आरोप लगाया.

Mukesh Bhatt calls Divya Khossla's allegations a publicity stunt

Divya Khosla Kumar shares call recording with Mukesh Bhatt: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने सोशल मीडिया एक ऑडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वो फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट से बात करती नजर आ रही है. फ़ोन पर हुई इस पूरी बातचीत में दिव्या मुकेश भट्ट भड़क रही हैं और उनसे कई सवाल करती नजर आ रही हैं. बता दीं कि ये पूरा विवाद साल 2024 में दिव्या की फिल्म ‘सावी’ और आलिया भट्ट स्टारर ‘जिगरा’ की रिलीज के समय ही शुरू हुआ है. एक्ट्रेस ने इस तरह ऑडियो वायरल करने के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए.

अपने सोशल हैंडल पर ऑडियो क्लिक शेयर करते हुए कैप्शन में दिव्या ने लिखा कि, “इस खुलासे से मैं गहरे सदमे में हूं. हाल ही में मुझे जो पता चला वह हैरान करने वाला और दिल तोड़ने वाला है. भारी मन से मुझे लगता है कि जनता के सामने सच रखना चाहिए. खासकर उन सभी कलाकारों और फैन्स के लिए, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हायरार्की, लॉबिंग और गेटकीपिंग का सामना किया है. दुर्भाग्य से मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और मेरे बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत को सबके सामने लाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है. ताकि लोग खुद सुन लें कैसे कुछ ग्रुप करियर खराब करने और असली टैलेंट को बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं. ये बर्ताव मंजूर नहीं है और इसे नॉर्मलाइज नहीं किया जा सकता. आवाज उठाने का समय आ गया है. वक्त आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को सामने लाएं. मैं अपनी आवाज़ उठाऊंगी और इससे लड़ाई लडूंगी. “

---विज्ञापन---

वायरल ऑडियो की बातचीत

ऑडियो में मुकेश भट्ट से बात करते हुए दिव्या ने कहा, ‘सर, नेट पर आ रहा है कि आपने कहा मैंने छिछोरी हरकत की है. क्या ये कॉन्ट्रोवर्सी जो मैंने जिगरा को लेकर की, वो पब्लिसिटी स्टंट था?’ इस पर जवाब देते हुए मुकेश भट्ट ने कहा, ‘ना किसी ने मुझसे पूछा, ना मैंने कहा. लोग अपने आप बातें बना रहे हैं.’ दिव्या ने आगे कहा, ‘ये मेरे जन्मदिन पर क्यों आया सर? हर वेबसाइट ये आर्टिकल चला रही है.’ इसपर मुकेश भट्ट ने कहा कि, ‘अगर आपके जन्मदिन पर आ रहा है, तो कोई प्लान करके आपको हर्ट कर रहा है. मुझे आपके जन्मदिन का पता भी नहीं था. मैं ऐसी घटिया हरकत नहीं कर सकता.’ इसके बाद दिव्या ने सहजता से कहा कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘सवी’ की शूटिंग बहुत अच्छे से करवाई थी. लास्ट में मुकेश भट्ट ने कहा, ‘ऐसी बातों पर ध्यान मत दो. सब झूठ है. अपना जन्मदिन अच्छे से मनाओ.’

First published on: Nov 21, 2025 11:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola