Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसी ने की ट्विनिंग, किसी ने विदेश में किया सेलिब्रेशन, बी- टाउन के सितारों ने इस अंदाज में मनाई दिवाली

Bollywood Celebrities Diwali 2025 Celebration: हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सितारों ने दिवाली के खास मौके पर अपने फेस्टिव लुक से सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है. आइए डालते हैं इन सेलेब्स के दिवाली सेलिब्रेशन पर एक नजर

Bollywood Celebrities Diwali 2025 Celebration
बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाई दिवाली (photo source- instagram)

Bollywood Celebrities Diwali 2025 Celebration: बॉलीवुड में हर साल की तरह इस बार भी दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया. सेलेब्स ने अपने फेस्टिव लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया. हर कोई अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहा है. फैंस को बॉलीवुड की दिवाली पार्टी के हर लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल भी दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की. इन फोटोज में वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. आलिया ने एंब्रॉयडरी वाले पिंक जॉर्जेट कुर्ते के साथ प्लीटेड ग्रीन स्कर्ट पहन रखा है. उन्होंने बालों में गजरे भी लगाए हैं. इसके अलावा रणबीर वाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं.  

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर- मीरा राजपूत

इस लिस्ट में अगला नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर ने अपने दिवाली लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, जिनमें दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं. शाहिद ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना है, जबकि मीरा मस्टर्ड अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस बार अपने फेस्टिव लुक से सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस गोल्डन कलर के सूट में बेहद प्यारी लग रही थीं. श्रद्धा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और सिंपल स्टाइल के साथ कंप्लीट किया। फैंस को उनका ये एलीगेंट लुक खूब पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवाली लुक से फैंस का दिल जीत लिया. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने फेस्टिव लुक की एक झलक शेयर की, जिसमें दोनों येलो आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. कियारा ने येलो सूट पहना था. वहीं सिद्धार्थ येलो कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे थे.

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में पूरा परिवार बेहद प्यारा लग रहा है. शिल्पा और उनकी बेटी रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं, जबकि राज कुंद्रा और उनके बेटे ने व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

ट्विंकल खन्ना- अक्षय कुमार

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने इस बार दिवाली लंदन में मनाई. दोनों ने सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो में ट्विंकल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं.

First published on: Oct 21, 2025 11:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो