Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं रोजा पार्क्स? जिसकी तस्वीर को ऐसी जगह लगा बैठीं लिसा हो गईं ट्रोल

'ब्लैकपिंक' की लिसा मेट गालाम शामिल हुई हैं लेकिन उनके आउटफिट को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

पॉप ग्रुप ‘ब्लैकपिंक’ की थाई रैपर और सिंगर लिसा मेट गाला 2025 में शामिल हुईं हैं। इस दौरान उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक जलवा बिखेरा। लेकिन उनका आउटफिट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अब उनके आउटफिट में लाखों लोगों को ऐसी डिटेल नजर आई जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

लिसा क्यों हो रही ट्रोल?

मेट गाला 2025 से लिसा की सोशल मीडिया पर की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है उनके आउटफिट में कुछ ऐसी डिटेलिंग है जो लोगों को नाराज कर रही है। दरअसल लिसा के अंडरगारमेंट पर अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रोजा पार्क्स का चेहरा बना हुआ था। यह देखकर कई लोगों ने इसे बेहद इनसेंसिटिव और डिस रिस्पेक्टफुल करार दिया है। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

कौन थीं रोजा पार्क्स?

रोजा पार्क्स अमेरिका की एक ऐतिहासिक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं। उन्होंने साल 1955 में एक गोरे व्यक्ति के लिए बस में अपनी सीट छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मोंटगोमरी बस बहिष्कार शुरू हुआ। यह घटना अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत मानी जाती है। रोजा पार्क्स को “नागरिक अधिकार आंदोलन की जननी” भी कहा जाता है।

 

---विज्ञापन---

लिसा को मीडिया में करना पड रहा ट्रोलिंग का सामना

लिसा के आउटफिट की डिटेल की जानकारी जैसे ही सामने आई। सोशल मीडिया पर लिसा को लेकर नाराजगी की लहर दौड़ गई। कई यूजर्स ने इसे अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय और उनके स्ट्रगल का मजाक उड़ाने जैसा बताया। लोगों का कहना था कि रोजा पार्क्स जैसी सम्मानित हस्ती की छवि को इस तरह इस्तेमाल करना बहुत गलत है।

यह भी पढ़ें: FIR के बाद एजाज खान हुए गायब? फोन स्विच ऑफ, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

---विज्ञापन---

लिसा ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद लिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था और वह इस गलती से सीख लेकर आगे और सतर्क रहेंगी। लेकिन लिसा के आउटफिट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 12 के पवनदीप राजन की बहन ने की फैंस से खास अपील, जानें क्या बोलीं ज्योतिदीप?

---विज्ञापन---

 

First published on: May 06, 2025 11:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola