Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: पहले ही हफ्ते में सलमान खान के निशाने पर आए ये 2 कंटेस्टेंट्स, वीकेंड का वार में लगी क्लास

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार का इंतजार न सिर्फ घरवाले कर रहे हैं, बल्कि दर्शक भी कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार शो से जुड़ा अपडेट सामने आया है।

bigg boss 19 weekend ka vaar
Photo Credit- X

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो का पहला ही हफ्ता काफी धमाकेदार रहा है। घरवाले कभी ड्यूटीज तो कभी कैप्टेंसी टास्क को लेकर आपस में भिड़ते नजर आए हैं। पूरे हफ्ते का हिसाब लेने के लिए सलमान खान वीकेंड का वार में नजर आने वाले हैं। इस बीच अपडेट आया है कि उन्होंने पहले ही हफ्ते में दो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है।

पहले ही हफ्ते में निशान पर आए ये दोनों

बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले एक्स पेज बिग बॉस 24×7 ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सलमान खान बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते में दो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। ये दो लोग अमाल मलिक और तान्या मित्तल हैं। पोस्ट में बताया गया है कि सलमान ने दोनों के गेम को लेकर उनकी आलोचना की है। इसके अलावा मृदुल तिवारी और नतालिया की दोस्ती की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों को उनका रिश्ता पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में खिल रहे हैं प्यार के फूल, क्या मृदुल-नतालिया बनेंगे नए कपल?

वीकेंड का वार होने वाला है खास

बता दें कि बिग बॉस 19 का पहला ही वीकेंड का वार काफी ज्यादा खास होने वाला है। न सिर्फ दर्शक बल्कि घरवालों को भी सरप्राइज मिलने वाला है क्योंकि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 4 का प्रमोशन करने के लिए रविवार को वीकेंड का वार में आने वाले हैं। उनके साथ में हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी आएंगी। शो में घरवालों के सामने बागी 4 का ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। सेट के बाहर से टाइगर, हरनाज और सोनम की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई है।

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना वर्सेस हुआ बिग बॉस

बिग बॉस 19 के अभी तक 5 एपिसोड्स टेलीकास्ट किए जा चुके हैं। इसी के साथ शो में देखा जा रहा है कि फिलहाल घर में सभी घरवाले वर्सेस गौरव खन्ना चल रहा है। गौरव को इस वक्त सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। हालांकि घर के बाहर फैंस गौरव को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान का इस पर क्या रिएक्शन होने वाला है?

First published on: Aug 29, 2025 09:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola