Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

तैयार हो जाइए! Bigg Boss 19 की प्रीमियर डेट हुई लीक, जानें कब शुरू होगा शो?

सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट लीक हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि शो कब और कहां शुरू होने जा रहा है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

सलमान खान के इस पॉपुलर रियलिटी शो के 19वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइंटमेंट बना हुआ है। अब शो की संभावित प्रीमियर डेट सामने आ गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर शो की लॉन्चिंग को लेकर जोरदार हलचल मच चुकी है। आइए आपको बताते हैं कि शो कब और कहां स्ट्रीम होगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ ‘बिग बॉस 19’ का हुआ खुलासा

स‘बिग बॉस’ का फैंस को हर साल इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच इस शो की चर्चा और बढ़ गई है। इस बीच शो के प्रीमियर की संभावित तारीख सामने आ गई है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। ‘बिग बॉस’ से जुड़े अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम हैंडल @biggboss.tazakhabar ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि इस बार शो का प्रीमियर 3 अगस्त 2025 को हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

मेकर्स की ओर से नहीं आई पुष्टि

बिग बॉस 19 के प्रीमियर वाली अपडेट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि शो तय तारीख पर ही लॉन्च होगा। हालांकि, अगर यह तारीख सही साबित होती है, तो दर्शकों को अगस्त की शुरुआत में ही शो का धमाकेदार आगाज देखने को मिल सकता है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

---विज्ञापन---

 

फैंस की दीवानगी चरम पर

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। किसी ने लिखा, “बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं”, तो किसी ने सवाल उठाया, “क्या ये कंफर्म है?” इन कमेंट्स से साफ है कि दर्शकों के बीच शो को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हर सीजन की तरह इस बार भी शो को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। सलमान खान की होस्टिंग, नए कंटेस्टेंट्स और नए ट्विस्ट के साथ ‘बिग बॉस 19’ कहा तक बांधे रखेगा यह देखने वाली बात होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saveafox की यूट्यूबर मिकायला रेन्स का निधन, पति का वीडियो में छलका दर्द

‘बिग बॉस 19’ के लिए किन सितारों को किया गया है अप्रोच?

इस बार शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आने लगी है। जिन नामों की चर्चा है, उनमें लक्ष्य चौधरी, मिक्की मेकओवर, अरहान अंसारी, राम कपूर और गौतमी कपूर, खुशी दुबे, धीरज धूपर, अरिश्फा खान, शशांक व्यास, मून बनर्जी और शरद मल्होत्रा शामिल हैं। हालांकि, फाइनल लिस्ट अभी तक नहीं जारी की गई है। ये नाम सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही वायरल खबरों के मुताबिक सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शो Anupamaa की फैन और विराज गेहलानी की दादी का निधन, रूपाली गांगुली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

First published on: Jun 24, 2025 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola