Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 से Edin Rose क्यों हुईं एविक्ट? जानिए 5 कारण

Bigg Boss 18 Edin Rose Eviction:  बिग बॉस 18 से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एडिन रोज का सफर खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कि किन 5 कारणों से वो घर से एलिमिनेट हो गई हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Edin Rose Eviction
Bigg Boss 18 Edin Rose Eviction

Bigg Boss 18 Edin Rose Eviction: वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली एडिन रोज का बिग बॉस 18 का सफर खत्म हो गया है। इनकी वाइल्ड एंन्ट्री से घरवाले शॉक्ड हो गए थे। उनको लगा था कि वाइल्ड कार्ड के आने से घर में कुछ धमाका होने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है बल्कि एडिन फुस्स होती हुई दिखीं हैं। उनकी बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज भी उन्हें शो में टिकाने में कामयाब नहीं रहा है। एडिन रोज को डबल एलिमिनेशन का शिकार होना पड़ा है। आइए जानते हैं किस वजह से एडिन  हुईं एलिमिनेट?

करणवीर मेहरा

घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली एडिन रोज भी पहले से ही करणवीर के खिलाफ अपना गेम प्लान तैयार करके आई थीं। एडिन ने आते ही खुलकर करणवीर के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। इस वजह से दोनों के बीच कभी भी कभी भी दोस्ती नहीं हुई।

---विज्ञापन---

फराह खान ने लगाई क्लास

घर में टाइमगॉड बनने के टास्क के दौरान जब एडिन को करणवीर ने और ईशा को अविनाश ने अपनी पीठ पर उठाकर रखा था। इसके बाद शिल्पा के बायस्ड डिसीजन की वजह से ईशा टाइमगॉड बनी थीं। इस टास्क के बाद करणवीर ने एडिन के वजन का मजाक उड़ाया था। वीकेंड के वार के दौरान होस्ट फराह खान ने  भी उनके वजन का मजाक बनाते हुए उनकी लताड़ लगाई थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by @edinncaps

---विज्ञापन---

घर में बदलते रिश्ते

एडिन रोज के पहले दिन से ही घर में किसी के साथ कुछ खास रिश्ता नहीं बना है। शुरुआत में वो सबके साथ दोस्ती बनाने की कोशिश कर रही थीं। घरवालों को उनकी कंपनी पसंद भी आई थी। लेकिन दिन बीतने के साथ-साथ सबके साथ उनके रिश्ते बिगड़ने लगे।

यह भी पढे़ं:  Aishwarya Rai ने बेटी आराध्या को कैमरों से बचाया, लोगों ने कहा – ‘वह 13 की है, 3 की नहीं’

---विज्ञापन---

रैंकिग लिस्ट में टाइमगॉड ने रखा लास्ट

टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को बिग बॉस ने कॉन्ट्रीब्यूशन के हिसाब से घरवालों को रैंक करने के लिए कहा था। इस रैंकिंग में दिग्विजय लास्ट नाम था। उसके पहले घरवालों ने एडिन को सबसे वीक कंटेस्टेंट का करार दिया था। घरवालों के मुताबिक ए़डिन का गेम सबसे कमजोर था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by @edinncaps

---विज्ञापन---

वोटिंग ट्रेंड

एडिन रोज ने जब से घर में एंट्री ली है तब से वो लगभग हर हफ्ते नॉमिनेटेड रही हैं। नॉमिनेशन के बाद जारी किए गए वोटिंग ट्रेंड में वो हमेशा लास्ट में ही रही हैं। एडिन रोज के गेम को बिग बॉस के फैंस कुछ खास पसंद नहीं कर रहे थे।

यह भी पढे़ं: Shrutika ने दिग्विजय राठी को क्यों खतरे में डाला? सलमान के सामने बताया असली कारण

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2024 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola