Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shrutika ने दिग्विजय राठी को क्यों खतरे में डाला? सलमान के सामने बताया असली कारण

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने दिग्विजय राठी के एविक्शन पर बात की है। वहीं टाइमगॉड श्रुतिका ने भी बताया है कि उन्होंने दिग्विजय को रैंकिंग टास्क में सबसे लास्ट में क्यों रखा।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 का सफर फिनाले की ओर तेजी से बढ़  रहा है। इसके साथ ही घर में कंटेस्टेंट के बीच मुकाबले तगड़े होते जा रहे हैं। हाल ही में दिग्विजय राठी के शॉकिंग एलिमिनेशन ने घरवालों में डर का माहौल बना दिया था। साथ ही मेकर्स ने रातों रात इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का डबल एलिमिनेशन कर दिया। लगातार तीन लोगों के बेघर होने से घर के लोगों के समीकरण भी बदलते हुए नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान के साथ दिग्विजय स्टेज पर आएंगे। इस दौरान होस्ट उनके अचानक बाहर होने को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही श्रुतिका अर्जुन ने भी दिग्विजय को खतरे में डालने के पीछे का कारण बताया है।

श्रुतिका ने दिग्विजय के लास्ट में रखने का बताया कारण

वीकेंड के वार के दौरान श्रुतिका अर्जुन, होस्ट सलमान खान के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं हैं। इसके साथ ही घर जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा वो मेंटली काफी परेशान हो चुकी हैं और उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगा रहा है। इसके साथ ही श्रुतिका ने बताया है कि रैंकिंग टास्क में उन्होंने दिग्विजय खतरे में क्यों डाला है। उन्होंने बताया कि दिग्विजय ने पूरे गेम के दौरान उन्हें बार-बार प्रवोक किया और ताने मारे हैं। उन्होंने बताया कि दिग्विजय की इस बिहेवियर से वो काफी हर्ट हुई थीं। इसलिए ही उन्होंने रैंकिंग टास्क में उसे सबसे लास्ट में रखा था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

घरवालों ने एलिमिनेशन के लिए श्रुतिका ठहराया जिम्मेदार

वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान घरवालों से दिग्विजय के एविक्शन के लिए श्रुतिका को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल किया। इसपर घर के सारा को छोड़कर सभी लोगों ने श्रुतिका को दिग्विजय के बाहर होने का जिम्मेदार बताया और उनको ही ब्लेम किया। लेकिन सारा अरफीन खान ने बताया कि दिग्विजय के एविक्शन के लिए श्रुतिका को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

---विज्ञापन---

सलमान खान के सामने दिग्विजय राठी हुए इमोशनल

वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है जिसमे सलमान खान के साथ स्टेज पर दिग्विजय राठी नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब सलमान खान, दिग्विजय से कहते हैं, “ये किसी ने नहीं सोचा था कि आप इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। अभी भी आपकी आंखें भर आई हैं। अब बताओ कि बॉटम 6 में कैसे चले गए?” इस पर दिग्विजय इमोशनल हो जाते हैं और बोलते हैं, “लोग बहुत जल्दी बदल जाते हैं। मुझे ऐसा ही लगता है।” इसके बाद वो इमोशनल होते हुए चुप हो जाते हैं। इनके एलिमिनेशन से  सलमान खान को भी तगड़ा झटका लगा था और वो असली वजह जानना चाहते थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Digvijay Rathi के बाद 2 और कंटेस्टेंट बेघर, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने किया एलिमिनेट

चुम और शिल्पा पर उठाए सवाल

वीकेंड के वार के दौरान सलमान ने दिग्विजय एलिमिनेशन को लेकर चुम और शिल्पा से भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, “आप दोनों ने श्रुतिका से क्यों नहीं कहा कि दिग्विजय आपके ग्रुप का हिस्सा हैं, इसे बचा लो?” खासतौर पर उन्होंने चुम से कहा कि उनका फोकस सिर्फ करण को नंबर वन बनाने पर था। सलमान खान द्वारा उठाए गए सवालों से ऐसा लगता है कि आने वाला वीकेंड के वार में धमाका होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Digvijay Rathee के बाद इन 5 कंटेस्टेंट से ही होगा कोई आउट

First published on: Dec 21, 2024 09:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola