Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sikandar से पहले इन फिल्मों में दिखे मास्क विलेन, 1 तो हुई महाफ्लॉप

Sikandar Mask Villains: सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'सिकंदर' में भी मास्क पहने लोग नजर आए हैं, जिससे देखने के बाद लोगों के दिमाग में कई फिल्मों के सीन आ गए हैं। चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें मास्क विलेन देखने को मिले हैं।

---विज्ञापन---

Bollywood mask villain
salman khan sikandar file photo

Sikandar Mask Villains: बॉलीवुड मूवीज में मास्क पहनने का ट्रेंड एक बार फिर लौट आया है। बॉलीवुड में कई बार आपने इस तरह की फिल्में बनी हैं, जिनमें विलेन या फिर हीरो मास्क पहने दिखाई देता है। सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ में भी मास्क पहने लोग नजर आए हैं, जिससे देखने के बाद लोगों के दिमाग में कई फिल्मों के सीन आ गए हैं। चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें मास्क विलेन देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Eisha Singh vs Chum Darang की गेम में क्या-क्या अंतर? आपकी पसंद कौन?

---विज्ञापन---

सिकंदर (Sikandar Mask Villains)

सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड बना डाला है। ‘सिकंदर’ के टीजर को अब तक 51 मिलियन लोग देख चुके हैं और लोगों को यह काफी पसंद भी आया है। ‘सिकंदर’ के टीजर ने हेटर्स के मुंह पर ताला लगा दिया है और लोग इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से अब इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ ईद 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान खान भी मास्क विलेन्स से भिड़ते दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

1. कल्कि 2898 एडी

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 को रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस जमकर पैसों की बारिश करवाई थी, इस फिल्म में भी कई मास्क पहने विलेन दिखे थे। मास्क पहने विलेन का क्रेज इंडिया से ज्यादा हॉलीवुड मूवीज में देखने को मिलता है।

---विज्ञापन---

2. एनिमल (Sikandar Mask Villains)

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ के ट्रेलर से लेकर मूवी में कई मास्क वाले विलेन्स नजर आए थे। रणबीर कपूर को उनकी हिट मूवी ‘एनिमल’ में कई सारे मास्क विलेन्स से लड़ते देखा गया था। ‘एनिमल’ के इन मास्क विलेन ने ट्रेलर में लोगों का काफी ध्यान खींचा था। इस फिल्म में पीतल के मास्क के साथ कुत्ते के मुंह वाले मास्क पहने विलेन दिखे थे।

---विज्ञापन---

3. बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की साल 2023 की डिजास्टर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में मास्क पहने विलेन साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार नजर आए थे। साउथ के सुपरस्टार्स में पृथ्वीराज सुकुमार की गिनती होती है, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन किया था। कमाई के मामले में यह फिल्म 2023 की महाफ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से मास्क का पुराना नाता

मगर क्या आप जानते है कि अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक बॉलीवुड फिल्मों में मास्क लगाए नजर आ चुके हैं। मास्क पहनने का ट्रेंड काफी पुराना है और अब एक बार फिर यह ट्रेंड फिल्मों में लौट आया है। अमिताभ बच्चन ने ‘शहंशाह’, शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ और ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘क्रिश’ में मास्क पहने नजर आए थे। इन सभी को मास्क में लोगों ने काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मशहूर एक्टर की मौत पर खुलासा, होटल में मिला था Dileep Shankar का शव

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2024 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola