Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदली; जानिए अब कब सिनेमाघरों में आएगी ये फिल्म?

Pati Patni Aur Woh Do New Release Date: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट बदल गई है. अब इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Pati Patni Aur Woh Do New Release Date: साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर एक शानदार बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने वाली हैं. ऐसे में दर्शक आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. बड़ी फिल्मों की वजह से काफी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव होते भी नजर आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदल दी गई है.

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट बदल गई है. पहले ये फिल्म 04 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. मगर, अब ऍन मौके पर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलवा कर दिया है. सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए अब आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करके बताया कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह व वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांड और भूमि पेडनेकर नजर आए थे. इसका निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था. वहीं अब फिल्म के सीक्वल में स्टारकास्ट पूरी तरह से बदल दी गई है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

First published on: Feb 08, 2026 04:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो