Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

उषा मंगेशकर को मिलेगा पहला ‘भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड’, दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Usha Mangeshkar: सिंगर उषा मंगेशकर को पहले डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसका ऐलान किया और बताया कि उषा मंगेशकर को 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी सम्मानित किया जाएगा.

Usha Mangeshkar
Usha Mangeshkar

Usha Mangeshkar: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले की बहन उषा मंगेशकर ने भी कई यादगार गाने गाए हैं. संगीत जगत में उनके अहम योगदान के लिए अब असम सरकार ने उन्हें पहले डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है. 90 साल की उषा मंगेशकर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी, 29 नवंबर को ये पुरस्कार देंगे. पुरस्कार के तहत उषा मंगेशकर को 10 लाख रुपये का कैश प्राइज और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

इस समारोह के जरिए 29 नवंबर को नई दिल्ली में डॉ. भूपेन हजारिका के 100वें जन्मदिन का जश्न भी मनाया जाएगा. असम सरकार पिछले तीन साल से भूपेन हजारिका के 100वें जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है. इस सम्मान समारोह के साथ इस जश्न का समापन होगा.

---विज्ञापन---

असम CM ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, ‘भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड हर तीन साल में दिया जाएगा. इसके लिए संगीत, कला और सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली हस्तियों को चुना जाएगा. इस सम्मान का उद्देश्य भूपेन हजारिका की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाना है.

Mangeshkar

उषा मंगेशकर का करियर

बात करें उषा मंगेशकर के सिंगिंग करियर की तो उन्होंने मराठी, मणिपुरी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती, ओडिया और असमी भाषा में गाने गाए हैं. वो चारों मंगेशकर बहनों में सबसे छोटी हैं. उषा मंगेशकर ने साल 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ के गानों से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद वो चर्चा में आ गई. इस फिल्म में उनके भक्ति गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया. उषा ने मराठी फिल्म ‘पिंजरा’ के गाने ‘मुंगदा’ के लिए भी मशहूर हैं. इसके अलावा उषा मंगेशकर ने दूरदर्शन का म्यूजिकल ड्रामा फूलवंती भी प्रोड्यूस किया था. अब डॉ.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2026 02:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो