Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: मंगलवार को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ पार कर रचा इतिहास

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया, जिससे इसका भारत में नेट बिजनेस 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुई थी. जहां एक तरफ सनी देओल की फिल्म की कमाई काफी सुस्त पड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ ‘आवारापन 2’ ने महज 5 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं इमरान हाशमी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पांचवें दिन कितनी कमाई की है…

मंगलवार को की बंपर कमाई

22 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग करने वाली ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ के क्लब में एंट्री

मंगलवार की इस शानदार कमाई के साथ ही फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन का 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

ओवरसीज मार्केट में भी दबदबा

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस फिल्म का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 5 दिनों के दौरान 23.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड कमाई 140 करोड़ पार

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल बिजनेस अब 144.13 करोड़ रुपये हो चुका है. ‘बंटवारा 1947’ को पछाड़कर यह फिल्म इस साल की सबसे सफल एक्शन-ड्रामा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

‘टॉक्सिक’ से मिलेगी अगली टक्कर

‘आवारापन 2’ के पास अब बॉक्स ऑफिस पर खुलकर कमाई करने के लिए 8 दिनों का समय बाकी है. इसके बाद साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की रफ्तार पर असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2026 07:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola