Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए मंगवार यानी इसके रिलीज के पांचवे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
पांचवें दिन ‘आवारापन 2’ ने कितना कमाया?
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पांचवें दिन ₹9.75 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹120.33 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹100.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹2.00 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹23.80 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹144.13 करोड़ हो गया है.
पिछले दिनों की कमाई
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर तीसरे दिन 26 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ अब तक अपनी लागत से काफी आगे निकल चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है.
फिल्म के बारे में
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ की कहानी 17 पहले आई ‘आवारापन’ की यादों को संजोए हुए है. इसकी कहानी भी शिवम पंडित (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है. अपनी प्रेमिका को खोने के बाद शिवम की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. वो उसकी यादों के साथ एक शांत और अकेली जिंदगी जी रहा होता है. लेकिन उसकी जिंदगी में उस समय बड़ा बदलाव आता है, जब एक इंटरपोल अधिकारी उसे बैंकॉक के एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग से बच्चों को बचाने के मिशन में शामिल होने के लिए कहता है. इसके बाद शिवम एक खतरनाक माफिया परिवार के बीच पहुंचता है. यहां उसे अपने पुराने दर्द, नए रिश्तों और अपने किए का प्रायश्चित करने के रास्ते का सामना करना पड़ता है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी भी लीड रोल में नजर आई हैं.