Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh के रिटायरमेंट में आया एक और नया ट्विस्ट, फैंस को लगेगा सदमा

Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास ले लिया. इसके बाद हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह अब कोई नया सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. ऐसे में उनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है. उनके इस ऐलान से हर कोई निराश हो गया है. इस घोषणा के बाद से अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनके बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. हालांकि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेते हुए बताया है कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे. लेकिन अरिजीत सिंह आगे क्या करेंगे, इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

अरिजीत के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच डायरेक्टर अनुराग बसु ने अरिजीत सिंह के आगे के करियर को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंगिंग के अलावा भी बहुत कुछ करना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

अनुराग बसु ने बताया अरिजीत सिंह का फ्यूचर प्लान

अनुराग बसु और अरिजीत सिंह अच्छे दोस्त हैं. अरिजीत अनुराग की कई फिल्मों में गाना गए चुके हैं. ऐसे में अनुराग बताते हैं कि वो अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने के फैसले से हैरान नहीं हुए. इसका अंदाजा उन्हें पहले से था. बीबीसी हिंदी दिए एक इंटरव्यू में अनुराग बसु ने कहा कि अरिजीत सिंह के फैसले से दुनिया सदमे में थी, लेकिन मुझे जरा भी हैरानी या झटका नहीं लगा. मैं अरिजीत को लंबे समय से जानता हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और सिंगिंग के अलावा भी बहुत कुछ करना चाहते हैं.

आगे अनुराग बसु ने आगे बताया कि अरिजीत सिंह को फिल्म डायरेक्शन का बड़ा जुनून था. उन्होंने मुझसे ‘बर्फी’ में मेरा असिस्टेंट बनने के लिए कहा था. उन्हें फिल्म मेकिंग की काफी गहरी जानकारी है. इसके अलावा अरिजीत बच्चों के लिए एक स्कूल खोलना और उनके साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं. उनके कई प्लान हैं.

---विज्ञापन---

अब डायरेक्टर बनेंगे अरिजीत सिंह?

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत ने अपनी पहली हिंदी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट अरिजीत और उनकी पत्नी कोयल सिंह ने लिखी है.

First published on: Jan 28, 2026 08:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola