Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

CID के बाद, अनूप सोनी के ‘क्राइम पेट्रोल’ ने नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक, जानें डिटेल

अनूप सोनी का शो क्राइम पेट्रोल जे पहले सोनी टेलीविजन चैनल पर स्ट्रीम होता था अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसके एपिसोड को कैसे और कब देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर भारतीय दर्शकों के लिए एक नया गिफ्ट आ गया है। CID के बाद अब टीवी का फेमस क्राइम शो क्राइम पेट्रोल पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गया है। यह शो सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। नेटफ्लिक्स ने इस खबर की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आइए इसकी डिटेल बताते हैं।

अब नेटफ्लिक्स स्ट्रीम होगा क्राइम पेट्रोल

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अब शहर के हर क्राइम पर होगा कानून का कंट्रोल। देखिए क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स का नया एपिसोड, हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर।” इस ऐलान के बाद दर्शक अब अपने पसंदीदा क्राइम शो को टीवी के अलावा नेटफ्लिक्स पर भी देख पाएंगे।

---विज्ञापन---

कब आएगें शो के एपिसोड

क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स का नया एपिसोड हर सोमवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह शो भारत में हुई असली अपराध घटनाओं को शो के रूप में बना कर दर्शकों के लिए शो तैयार किया गया है। इस शो के होस्ट अनूप सोनी हैं, जो हर केस की डिटेल को समझाने के साथ दर्शकों को सतर्क रहने की भी सलाह देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह शो सबसे पहले 2003 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसे सुब्रमण्यम एस. लायर ने बनाया था। सालों से यह शो अलग-अलग सीजन में आता रहा है और लोगों को अपराध के प्रति जागरूक करता रहा है। क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स का आखिरी सीजन 15 जुलाई 2024 से 22 नवंबर 2024 तक टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कुल 40 एपिसोड थे। इसके अलावा, 2015 में ‘क्राइम पेट्रोल डायल 100’ नाम से एक स्पिन-ऑफ सीरीज भी आई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  कितने करोड़ के मालिक हैं Shark Tank जज Srikanth Bolla? राजकुमार राव से है खास कनेक्शन

CID को भी हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में CID के नए सीजन को स्ट्रीम करना शुरू किया था, जिसमें शिवाजी साटम (ACP प्रद्युमन), आदित्य श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर अभिजीत) और दयानंद शेट्टी (इंस्पेक्टर दया) की जोड़ी फिर से दर्शकों के बीच बज बना कर रखा हुआ है। अब क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स की एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। नेटफ्लिक्स पर पहले से ही CID स्ट्रीम हो रहा था और अब क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम्स के आने से दर्शकों को क्राइम और इन्वेस्टिगेशन का डबल डोज मिलेगा। अगर आप भी क्राइम पेट्रोल के फैन हैं, तो अब इसे हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: मलाइका अरोड़ा को देख कंटेस्टेंट ने किए ऐसे इशारे, भड़कीं एक्ट्रेस! बोलीं- मम्मी का नंबर…

First published on: Mar 17, 2025 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola