Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मलाइका अरोड़ा को देख कंटेस्टेंट ने किए ऐसे इशारे, भड़कीं एक्ट्रेस! बोलीं- मम्मी का नंबर…

मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों डांस रियलिटी शो 'हिप हॉट इंडिया' का जज कर रही हैं और इस बीच को एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा करती नजर आई हैं। 'हिप हॉट इंडिया' का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका 16 साल के लड़के से उसकी मम्मी का नंबर मांग रही है।

---विज्ञापन---

Malaika arora
Malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉट इंडिया’ का जज कर रही हैं और इस बीच को एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा करती नजर आई हैं। ‘हिप हॉट इंडिया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और फिलहाल इसका ऑडिशन चल रहा है। इस बीच शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका एक कंटेस्टेंट पर गुस्सा करती दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं कि हमेशा कूल अंदाज में दिखने वाली मलाइका को अचानक इतना गुस्सा क्यों आया है।

यह भी पढ़ें: Orry के खिलाफ हुई FIR, धार्मिक नियम तोड़ने पर दर्ज हुआ मामला

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा को आया गुस्सा

मलाइका अरोड़ा को इस क्लिप में एक कंटेस्टेंट के डांस परफॉर्मेंस के बाद उस पर गुस्सा करते देखा जा सकता है। मलाइका को वीडियो में कंटेस्टेंट की मां का मोबाइल नंबर मांगते देखा जा सकता है और उनके ऐसा करने से सब लोग हैरान रह जाते हैं। मलाइका फिर सबको बताती हैं कि वो सिर्फ 16 साल का बच्चा है और वो उनको देखकर इशारे कर रहा है। चलिए बताते हैं कि प्रोमो क्लिप में आखिर क्या है।

---विज्ञापन---

‘हिप हॉट इंडिया’ का नया प्रोमो

डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉट इंडिया’ का नया प्रोमो क्लिप सामने आया है, जिसमें मलाइका एक कंटेस्टेंट पर भड़क रही हैं। प्रोमो की शुरुआती होती है, तो मलाइका कहती हैं, ‘अपनी मम्मी का फोन नंबर..तो वो कंटेस्टेंट हंसते हुए पूछता है क्यों? 16 साल का बच्चा है, डांस कर रहा है, वो भी सीधे मुझे देखकर वाओ। आंख मार रहा है और उसके बाद मलाइका हाथ का इशारा करते हुए कहती है पप्पी दे रहा है। इस पर बाकी कंटेस्टेंट बोलते है कि अभी उसकी उम्र ही क्या है, ये सब करने की।’

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा को ऐसे कंटेस्टेंट पर गुस्सा करते देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘नाइस ओवरएक्टिंग’, दूसरे ने कहा, ‘नहीं अगर 18 + होता तो क्या अनुमति होती क्या’, तीसरे यूजर ने बोला, ‘अर्जुन कपूर भी तुमसे 12 साल छोटा है।’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा जब गीता ने बोला था कि ट्विर्किंग वल्गर है तब तो तुझे डांस फॉर्म लगेगा। अब खुद पर आई तो उम्र ही क्या है। वाह।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जारी है छावा की दहाड़, महीनेभर से छाप रही पैसा ही पैसा!

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2025 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola