Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अनन्या पांडे को डिजाइनर ने गलत तरीके से छुआ? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस

Ananya Panday: इंडिया कूट्योर वीक 2026 में बॉलीवुड हसीना अनन्या पांडे शोस्टॉपर बनीं. उनके ब्राइडल लुक ने इंटरनेट पर तबाही मचा दिया, लेकिन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसकी अब आलोचना हो रही है.

---विज्ञापन---

Ananya Panday: बीते दिन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इंडिया कूट्योर वीक 2026 के दौरान एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा. ब्राइडल लुक में नजर आईं अनन्या ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर दिया. उनका लुक पूरे इंटरनेट पर छाया रहा. उन्होंने डिजाइनर के नए कूट्योर कलेक्शन ‘लाइट सॉन्ग’ का ग्रैंड फिनाले किया. हालांकि, इवेंट के बाद उनके ब्राइडल लुक से ज्यादा एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में गौरव गुप्ता के साथ अनन्या थोड़ी असहज होती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अनन्या पांडे-गौरव गुप्ता का वीडियो वायरल

गौरव गुप्ता के इस भव्य रैंप शो के फिनाले में अनन्या पांडे और गौरव गुप्ता साथ खड़े होकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे. इसी दौरान डिजाइनर ने मुस्कुराते हुए अनन्या की कमर पर हल्के से हाथ रखा और उन्हें मजाकिया अंदाज में हल्का-सा टैप किया. इस पर अनन्या भी हंस पड़ीं और बाद में डिजाइनर के लिए तालियां बजाती नजर आईं. यही छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर अनन्या का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लगातार यूजर्स इसपर अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे दोनों के बीच दोस्ताना और सहज पल बताया. वहीं, कुछ यूजर्स ने डिजाइनर के इस इशारे पर सवाल उठाए. कई फैन्स का कहना है कि वीडियो में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ लगता है कि ये सहज और हल्के-फुल्के माहौल का हिस्सा था. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘चंकी पांडे को सोचना चाहिए बाप है बेटी का.’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘ठरकुल्ला हाथ से मजे ले रहा है.’ एक यूजर का कमेंट है, ‘ये सही टच नहीं है. ‘

अनन्या के लुक ने जीता फैंस का दिल

मुंबई में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कूत्योर कलेक्शन लॉन्च इवेंट में अनन्या पांडे ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसपर बारीक कढ़ाई की गई थी. इसके साथ ही अनन्या ने स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज, लंबे ट्यूल वेल और डायमंड सेप्टम रिंग के साथ स्टाइल किया था. अपने यूनिक आउटफिट में रैंप पर उतरीं अनन्या किसी रॉयल प्रिंसेस जैसी नजर आईं. उनके लुक की खूब सराहना हुई.

First published on: Jul 19, 2026 03:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola