Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘200 फिल्में आएंगी लेकिन…’, शाहरुख खान की इस सलाह को 20 साल से फॉलो कर रही हैं अमृता राव

Amrita Rao Reveals She Has Been Following Shah Rukh Khan Advice for Two Decades: अमृता राव ने बताया कि 'मैं हूं ना' के दौरान शाहरुख खान ने उन्हें एक खास सलाह दी थी जिस वजह से वह आज भी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करती हैं.

Amrita Rao Reveals She Has Been Following Shah Rukh Khan Advice for Two Decades
शाहरुख खान की सलाह को 20 साल से फॉलो कर रही हैं अमृता राव (photo source- instagram)

Amrita Rao Reveals She Has Been Following Shah Rukh Khan Advice for Two Decades: अमृता राव और शाहरुख खान ने साल 2004 में रिलीज हुई एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘मैं हूं ना’ में साथ काम किया था. हालांकि फिल्म में अमृता शाहरुख की लीड हीरोइन नहीं थीं, बल्कि उनका पेयर जायद खान के साथ किया गया था, जबकि शाहरुख के अपोजिट सुष्मिता सेन नजर आई थीं. इस फिल्म को रिलीज हुए अब पूरे 21 साल हो चुके हैं. अमृता एक बेहतरीन और पॉपुलर एक्ट्रेस मानी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अब तक सिर्फ चुनिंदा फिल्मों में ही दिखी हैं. हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में अमृता ने शाहरुख खान की दी हुई सलाह को इसकी वजह बताया.

क्या थी शाहरुख खान की सलाह?

अमृता राव ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हुए पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शाहरुख खान सेट पर हमेशा सबको मोटिवेट किया करते थे. अमृता ने कहा कि फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ के शेड्यूल के दौरान शाहरुख को ब्रेक मिला,तब वह दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी ब्रेक के दौरान शाहरुख ने अमृता और उनकी मां को सेट पर बुलाया और उनकी तारीफ की और कहा कि अमृता में सुपरस्टार बनने की सभी खूबियां हैं. अमृता ने आगे बताया कि शाहरुख ने उन्हें सलाह दी थी कि 200 फिल्में आएंगी, लेकिन हमें सिर्फ दो ही करनी चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि उन फिल्मों में से कम से कम एक ऐसी हो जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हों.अमृता ने कहा कि वह इस सलाह का पालन अभी भी करती हैं और सी वजह से वह हमेशा फिल्मों को साइन करने में बहुत सिलेक्टिव रही हैं.

---विज्ञापन---

सेट पर कैसे थे शाहरुख?

अमृता ने पॉडकास्ट में बताया कि शाहरुख सेट पर हमेशा सब पर ध्यान देते थे और सुनिश्चित करते थे कि सभी कंफर्टेबल महसूस करें. वह अक्सर नए कलाकारों की घबराहट दूर कर देते थे. उन्होंने कहा कि हमेशा उनका पहला टेक ही बेस्ट टेक होता था और दूसरा टेक लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी, क्योंकि उनका मानना था कि इतना फोकस्ड रहो कि दूसरा टेक देना ही न पड़े. इसके अलावा,आपको बता दें कि इस साल शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला है.

First published on: Sep 24, 2025 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola