Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिस्टर इंडिया’ के लिए पहली पसंद था ये स्टार, जानें मूवी में कैसे हुई अनिल कपूर की एंट्री?

'मिस्टर इंडिया' मूवी के लिए अनिल कपूर नहीं बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी में अनिल कपूर की एंट्री कैसे हुई?

---विज्ञापन---

‘मिस्टर इंडिया’ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है। अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया बनकर बॉलीवुड में सुपरहीरो की शुरुआत की थी। शेखर कपूर ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। वहीं 1987 में शेखर ने साइंस फिक्शन मूवी बनाने का जोखिम उठाया था। ये अनिल कपूर के जीवन की महत्वपूर्ण फिल्म थी। लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स की पहली पसंद अनिल कपूर नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन थे। आइए आपको भी बताते हैं मूवी में अमिताभ की जगह अनिल कपूर को कैसे मिली?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदल दी थी Sunny leone की किस्मत, जानें कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?

---विज्ञापन---

कैसे आया ‘मिस्टर इंडिया’ का आइडिया?

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने इस बात का खुलासा किया था कि ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। इसकी कहानी सलीम और जावेद ने लिखी थी। जावेद ने बताया था कि मूवी की शूटिंग अमिताभ बच्चन के साथ शुरू होने वाली थी। हालांकि मुहूर्त शॉट में अमिताभ शामिल नहीं हो सके थे, जिसके बाद उनकी आवाज कैसेट पर चलाई गई। इसी से मेकर्स को एक अदृश्य किरदार बनाने का ख्याल आया था।

---विज्ञापन---

कैसे मिली अनिल कपूर को फिल्म?

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार मूवी में अमिताभ बच्चन को कास्ट करने की सारी प्लानिंग हो गई थी। लेकिन बाद में जावेद और सलीम के बीच कुछ अनबन हो गई और फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद के पास ही रही। वहीं जावेद ने बताया कि खबरें सामने आई थी कि मेरे और सलीम के बीच झगड़े की वजह अमिताभ बच्चन थे। तब मैंने उनके साथ काम ना करने का फैसला ले लिया था। इसके बाद निर्माता बोनी कपूर ने मूवी में अपने भाई अनिल कपूर और श्रीदेवी को कास्ट कर लिया।

---विज्ञापन---

ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी मूवी

जावेद ने आगे कहा कि अमिताभ के साथ मैंने दस सालों बाद ‘मैं हूं आजाद’ में काम किया था। जिसके बाद हमारे रिश्ते भी ठीक हो गए थे। वहीं एक कारण ये भी था कि अमिताभ बच्चन उस समय सुपरहीरो वाली मूवी करने के लिए श्योर नहीं थे। उन्हें लगता था कि इसे कोई नहीं देखेगा। हालांकि मूवी सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फैंस को अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी खूब पसंद आई थी।

यह भी पढ़ें: CID 2 से क्यों बाहर हो रहे Parth Samthaan? एक्टर ने इंटरव्यू में असली वजह की रिवील

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2025 10:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola