Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं वो एक्ट्रेस? जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन और राम चरण के बीच आई दरार, 18 साल से नहीं हुई बात

Allu Arjun and Ram Charan Controversy: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े विवादों में से एक राम चरण और अल्लू अर्जुन के रिश्ते का तनाव भी है। चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिसकी वजह से दोनों भाइयों के बीच दरार आ गई।

---विज्ञापन---

Allu Arjun and Ram Charan Controversy

Allu Arjun and Ram Charan Controversy: तेलुगु सिनेमा के दो पावरफुल स्टार और रिश्ते में एक दूसरे के कजिन ब्रदर राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच रिश्ता आज भी तनावपूर्ण है। हालांकि, इसके बावजूद राम चरण और अल्लू अर्जुन के परिवार के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। दरअसल, दोनों एक्टरों के बीच अनबन की अफवाहें उस समय उड़ीं, जब राम चरण ने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन को अनफॉलो कर दिया था। बताया जाता है कि इन दोनों भाइयों के रिश्ते में ये दरार एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से आई थी। खबरें हैं कि दोनों स्टार भाइयों ने 18 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की। चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिसकी वजह से राम चरण और अल्लू अर्जुन के रिश्ते खराब हो गए।

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

कई रिपोर्टों के अनुसार, अर्जुन अल्लू और राम चरण के बीच एक्ट्रेस नेहा शर्मा की वजह से विवाद हुआ था। नेहा शर्मा को लोग उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘क्रूक’ की वजह से जानते हैं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और रातोंरात नेहा स्टार बन गईं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले नेहा ने तेलुगु फिल्मों में काम किया और काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

---विज्ञापन---

कब हुई मामले की शुरुआत?

ये बात तब की है जब अर्जुन अल्लू और राम चरण ने तेलुगु सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्टों के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। अल्लू अर्जुन तो नेहा के साथ शादी करने के बारे में भी सोच रहे थे। लेकिन इसी बीच साल 2007 में आई फिल्म ‘चिरुथा’ में नेहा और राम चरण ने एक साथ काम किया। ये दोनों ही एक्टर्स की पहली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: छोरी नंबर वन बनने के बाद रेहा ने लिया बदला, इस कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

---विज्ञापन---

यहां से बिगड़ी बात

फिल्म ‘चिरुथा’ की शूटिंग के दौरान नेहा और राम चरण के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें आने लगीं, जो अल्लू अर्जुन को रास नहीं आईं। माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को इस बात का सबसे ज्यादा बुरा लग रहा था कि उनके ही कजिन ने उनके साथ ऐसा किया। नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों के बाद दोनों भाइयों के बीच काफी तीखी बहस हुई। सूत्रों का दावा है कि इसके बाद ही राम चरण ने अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर राम चरण और अल्लू अर्जुन ने कभी सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

First published on: Aug 13, 2025 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola