Sunday, 29 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

यूनिवर्सिटी में भुवन बाम ने पार कर दी मर्यादा? वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुई FIR

Bhuvan Bam: यूट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कथित अश्लील डायलॉग बोलने के आरोप में गुजरात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. 25 नवंबर को हुए इस इवेंट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

यूनिवर्सिटी में अश्लील डायलॉग के बाद कॉमेडियन भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है.
यूनिवर्सिटी में अश्लील डायलॉग के बाद कॉमेडियन भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. (Image Source/Social Media)

Bhuvan Bam: यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम (Bhuvan Bam) अपनी नई सीरीज ‘ढिंढोरा सीजन 2’ (Dhindora Season 2) का प्रमोशन करने के चक्कर में बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी (Parul University) में आयोजित एक लाइव इवेंट के दौरान अश्लील डायलॉग और भद्दे इशारे करने के आरोप में गुजरात पुलिस ने भुवन बाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. सोशल मीडिया पर इवेंट की वीडियो क्लिप वायरल होते ही बवाल मच गया है और यूजर्स शैक्षणिक संस्थान में ऐसे एडल्ट ह्यूमर को लेकर आयोजकों और कॉमेडियन की जमकर क्लास लगा रहे हैं.

वाघोडिया थाने में बीएनएस की धारा 296 के तहत दर्ज हुई एफआईआर

गुजरात पुलिस ने वडोदरा ग्रामीण के वाघोडिया थाने में भुवन बाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन पर पारुल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करने और आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया गया है जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

‘टीटू मामा’ के किरदार में बोले गए डायलॉग पर मचा हंगामा

यह विवाद 25 नवंबर को पारुल यूनिवर्सिटी के पीआईडी मेन ग्राउंड में ‘द कॉमेडी फैक्ट्री’ द्वारा आयोजित ‘द लवारी शो’ के दौरान शुरू हुआ जहां भुवन अपनी को-स्टार संजीदा शेख के साथ पहुंचे थे. वायरल वीडियो में भुवन अपने मशहूर किरदार ‘टीटू मामा’ के अंदाज में संजीदा की शादी से जुड़े मजाक पर जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरे नीचे आ जाओ नौ महीने तक कोई परेशान नहीं करेगा.

यूजर्स ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया से की तुलना

क्लिप वायरल होते ही इंटरनेट पर भुवन बाम और शो के आयोजकों की कड़ी आलोचना होने लगी है. एक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि ये लोग शो को इंडियाज गॉट लैटेंट जैसा बनाना चाहते हैं और फेमस होने के लिए समय रैना व रणवीर अल्लाहबादिया की नकल करते हुए अश्लीलता फैला रहे हैं.

---विज्ञापन---

यूनिवर्सिटी कैंपस में ऐसे आयोजन पर भी उठे सवाल

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के एडल्ट ह्यूमर की अनुमति देने पर पारुल यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी घेरा है. यूजर्स का कहना है कि शिक्षण संस्थानों को छात्रों के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मर्यादा और सीमा तय करनी चाहिए.

नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर को रिलीज हुआ है ‘ढिंढोरा सीजन 2’

गौरतलब है कि विवादित डायलॉग भुवन बाम की नई सीरीज ‘ढिंढोरा सीजन 2’ का हिस्सा है जो 20 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. स्नेहा शेट्टी कोहली के निर्देशन में बने आठ एपिसोड के इस सीजन में टीटू मामा को 11 करोड़ रुपये का नुकसान दिखाया गया है और संजीदा शेख उनकी पत्नी कविता मामी के किरदार में नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2026 05:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो