Sunday, 29 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के 5 साल बाद ‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी बनेंगे पिता, पत्नी पूनम प्रीत ने सुनाई गुड न्यूज

Sanjay Gagnani Poonam Preet Announce Pregnancy: टीवी एक्टर संजय गगनानी और उनकी पत्नी पूनम प्रीत शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने शनिवार 28 नवंबर को अपनी पांचवीं सालगिरह के मौके पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

टीवी एक्टर संजय गगनानी की पत्नी पूनम प्रीत ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.
टीवी एक्टर संजय गगनानी की पत्नी पूनम प्रीत ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. (Image Source/Social Media)

Sanjay Gagnani Poonam Preet Announce Pregnancy: टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में पृथ्वी मल्होत्रा बनकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. संजय और उनकी पत्नी पूनम प्रीत (Poonam Preet) शादी के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कपल ने शनिवार 28 नवंबर को अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर यह गुड न्यूज सुनाई है जिसके बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

शादी की पांचवीं सालगिरह पर साझा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने शनिवार 28 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की. कपल ने प्यारे से कैप्शन में लिखा कि उनकी लव स्टोरी लिखते हुए पांच साल हो गए हैं और अब भगवान ने उन्हें एक नया अध्याय शुरू करने के लिए एक प्यारा सा कारण दिया है.

---विज्ञापन---

मैटरनिटी फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं पूनम प्रीत

कपल ने खुशखबरी के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पूनम प्रीत अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं जबकि संजय उनके साथ प्यार भरे अंदाज में पोज दे रहे हैं और साथ में उनके पालतू कुत्ते भी दिखाई दे रहे हैं.

‘कुंडली भाग्य’ के को-स्टार्स और सेलेब्स ने बरसाया प्यार

जैसे ही संजय और पूनम ने यह पोस्ट शेयर किया कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया. नूपुर सैनन स्टेबिन बेन और पूजा बनर्जी के अलावा संजय के ‘कुंडली भाग्य’ के सह-कलाकारों रूही चतुर्वेदी ट्विंकल वशिष्ठ अभिषेक कपूर अंजुम फकीह और मानसी श्रीवास्तव ने भी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

28 नवंबर 2021 को सिख रीति-रिवाजों से हुई थी शादी

संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 28 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था. पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुई इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

---विज्ञापन---

इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो और ओटीटी प्रोजेक्ट में बिजी हैं संजय

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय गगनानी टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं. वह हाल ही में ‘ना बोले तुम ना बोलूं मा’ नाम के एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे और जल्द ही उनका एक ओटीटी शो ‘हॉटस्पॉट’ भी रिलीज होने वाला है.

First published on: Nov 29, 2026 04:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो