Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhoriyan Chali Gaon: छोरी नंबर वन बनने के बाद रेहा ने लिया बदला, इस कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार है। इसमें 'छोरी नंबर वन' ने बदला लेते हुए एक खास कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया है।

---विज्ञापन---

Chhoriyan Chali Gaon (2)

Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी और जी5 का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो में टीवी और सोशल मीडिया की फेमस हसीनाएं गांव की जिंदगी जीती और गांव की महिलाओं की तरह काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा शो की स्टार छोरियां भी हर रोज नए-नए टास्क कर रही हैं। जिसमें जीतने वाली कंटेस्टेंट छोरी नंबर वन बनती है। वैसे तो शो का हर एक एपिसोड मजेदार होता है, लेकिन इसका लेटेस्ट एपिसोड काफी ज्यादा मजेदार था। इसमें छोरी नंबर वन ने एक कंटेस्टेंट से अपना बदला लेते हुए उसे नॉमिनेट कर दिया है। चलिए जानते हैं कि छोरी नंबर वन कौन बनी और उसने किसे नॉमिनेट किया है।

बच्चे को संभाल कर बनी छोरी नंबर वन

लेटेस्ट एपिसोड में शो के होस्ट रणविजय सिंह ने सेलिब्रिटी छोरियों को घर में रहकर बच्चों को संभालने का टास्क दिया। ये टास्क सभी कंटेस्टेंट्स को अकेले ही करना था। इस टास्क में रेहा सुखेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। ये टास्क जीतकर रेहा छोरी नंबर वन बन गई। जब होस्ट रणविजय सिंह ने छोरी नंबर वन के नाम का ऐलान किया तब रेहा खुशी से झूमने लगी। शो में ये टाइटल रेहा ने दूसरी बार जीता है।

---विज्ञापन---

कौन हुआ नॉमिनेट?

छोरी नंबर वन बनने के बाद रेहा को नियम के अनुसार किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था। रेहा ने ताकत का इस्तेमाल करते हुए कृष्णा श्रॉफ को नॉमिनेट किया। अब इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में ऐश्वर्या खरे और कृष्णा श्रॉफ शामिल हो गई।

यह भी पढ़ें: Coolie की रिलीज से पहले दिखा थलाइवा का जलवा, फैंस ने लुटाया प्यार, प्रसिद्ध मंदिर में हुई पूजा

---विज्ञापन---

छोरी नंबर वन ने लिया बदला

ऐसा कहा जा सकता है कि रेहा ने कृष्णा से बदला लिया है। दरअसल, अग्नि परीक्षा वाले टास्क में जीतने के बाद कृष्णा ने रेहा को नॉमिनेट किया था। इसके अलावा, कृष्णा को नॉमिनेट करते हुए रेहा ने भी वही कहा जो उस समय कृष्णा ने कहा था। रेहा ने कृष्णा को टफ कॉम्पीटिशन बताते हुए नॉमिनेट किया है।

First published on: Aug 13, 2025 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola