टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नील के साथ की तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए हैं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, ऐश्वर्या और नील की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि ऐश्वर्या और नील की मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। शो में साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ। अक्टूबर 2020 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 27 जनवरी 2021 को सगाई की। इसके बाद 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद यह जोड़ी ‘स्मार्ट जोड़ी’ और ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आई। फिलहाल, दोनों के अनफॉलो करने और तस्वीरें हटाने से अलगाव की अटकलें तेज हैं। फैंस को अब दोनों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
---विज्ञापन---
शादी के 5 साल बाद Aishwarya Sharma Neil Bhatt का रिश्ता खत्म? पति को किया अनफॉलो, डिलीट की तस्वीरें!
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया है।
First published on: Nov 29, 2026 03:47 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola