Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या ‘धुरंधर 2’ में भी दिखेंगे अक्षय खन्ना? सामने आई रहमान डकैत के किरदार से जुड़ी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Akshaye Khanna in Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. वहीं एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं. दरअसल जल्द ही धुरंधर का सीक्वल आना है. ऐसे में बताया जा रहा है कि रहमान डकैत का किरदार एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.

Akshaye Khanna in Dhurandhar 2

Akshaye Khanna in Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर स्टार अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल पर काम चल रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर बड़े पर्दे पर रहमान डकैत के किरदार की वापसी होगी. धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को खूब पसंद किया गया. हालांकि फिल्म के क्लाइमेक्स में इस किरदार की मौत हो जाती है. लेकिन अब खबर आ रही है कि अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर 2 के लिए मेकर्स की मजबूरी बन गए हैं और वो इस फिल्म के दूसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं.

‘धुरंधर 2’ में भी होंगे अक्षय खन्ना

फिल्मफेयर वेबसाइट के अनुसार सूत्रों के मुताबिक, अक्षय खन्ना जल्द ही एक छोटे लेकिन खास शूट के लिए धुरंधर 2 के सेट पर लौटेंगे. ये शूट महज एक हफ्ते का होगा, जिसमें वो रहमान डकैत के किरदार की बैकस्टोरी को और गहराई दी जाएगी. बता दें ‘धुरंधर’ में अक्षय ने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया था. इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था. रिपोर्ट्स की माने तो धुरंधर 2 में फ्लैशबैक या स्पेशल सेगमेंट के जरिए एक बार फिर अक्षय खन्ना को इसमें शामिल किया जाएगा. बता दें धुरंधर के सीक्वल को लेकर मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
Akshaye Khanna to shoot special backstory portion for Dhurandhar 2.
byu/GiveMeSomeSunshine3 inBollyBlindsNGossip

रहमान डकैत का सरप्राइज होगा बहुत खास

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्मों में एक रही. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अबतक 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. वहीं अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस ने 2025 में उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया. उनके रहमान डकैत के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया. अब ऐसे में ‘धुरंधर 2’ में उनकी वापसी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा. हर कोई उन्हें फिर से उसी किरदार में देखने के लिए उत्साहित हो रहा होगा.

First published on: Jan 14, 2026 05:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola