Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी जिंदगी निकाल लेगी…’, अक्षय कुमार ने क्यों कही ट्विंकल खन्ना के लिए ये बात?

Akshay Kumar on Twinkle Khanna: रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार दिखाई देंगे. इस दौरान उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा भी किया.

Akshay Kumar on Twinkle Khanna
अक्षय कुमार ने कही ट्विंकल खन्ना के लिए ये बात (photo souce- instagram)

Akshay Kumar on Twinkle Khanna: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो आज 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अक्षय जल्द ही रजत शर्मा के मशहूर शो ‘आपकी अदालत’ में गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले और स्कूल के दिनों को भी याद किया. एपिसोड का एक वीडियो खुद रजत शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. इस वीडियो में रजत, अक्षय को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. जिसके जवाब में अक्षय ने कहा ट्विंकल उनकी जिंदगी निकाल लेगी.

ट्विंकल खन्ना के लिए क्या बोलें अक्षय ?

रजत शर्मा, अक्षय कुमार को चिढ़ाते हुए उनसे पूछते हैं कि अगर सेट पर कोई उनसे हाथ मिलाता है, तो उसके बाद उस शख्स को अपनी अंगूठियों और घड़ी को क्यों गिन लेना चाहिए? इस पर अक्षय हंसते हुए जवाब देते हैं कि उन्हें तो बस एक ऐसी नब्ज दबानी आती है, जिससे वह रजत की भी घड़ी निकाल सकते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि अगर वह चाहें तो वह किसी की भी घड़ी निकाल सकते हैं.अक्षय का जवाब सुनते ही रजत फौरन उनकी टांग खींचते हुए पूछते हैं कि क्या उन्होंने अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना की घड़ी निकालने की कोशिश की है? जिसपर अक्षय कहते हैं कि उन्होंने यह काम करने की कोशिश भी कि तो ट्विंकल उनकी जिंदगी निकाल लेंगी.

---विज्ञापन---

जब अक्षय हुए थे स्कूल में फेल?

एपिसोड में अक्षय कुमार ने अपने स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि वह सातवीं कक्षा में फेल हो गए थे. यह सुनकर दर्शक भी काफी हैरान रह गए. इसके बाद उनके पिता ने उनसे पूछा कि वह आगे जिंदगी में क्या करना चाहते हैं. इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह हीरो बनना चाहते हैं और लड़कियों को इंप्रेस करना चाहते हैं.

First published on: Sep 19, 2025 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola