Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhanush के मैनेजर की गंदी हरकत? टीवी एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, किया शॉकिंग खुलासा

तमिल टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा Manya Anand ने एक्टर Dhanush के मैनेजर Shreyas पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है. मान्या ने खुलासा किया कि फिल्म के लिए उनसे 'कमिटमेंट' मांगा गया.

Dhanush's Manager Sreyas Accused Of Casting Couch By TV Actress Manya Anand

धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं इस बीच उनके मैनेजर श्रेयस से जुड़ा कास्टिंग काउच का मामला सामने आया है. तमिल इंडस्ट्री की पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मान्या आनंद ने धनुष के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि काम के बदले उनसे गंदी डिमांड की गई.

मान्या आनंद तमिल टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. हाल ही में उन्होंने धनुष के मैनेजर को लेकर कई गंभीर खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि धनुष के मैनेजर श्रेयस ने उनसे एक फिल्म के सिलसिले में संपर्क किया था. इसी फिल्म में काम को लेकर एक्ट्रेस से गंदी डिमांड की गई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस से हुई गंदी डिमांड

Cineulagam को दिए एक इंटरव्यू के दौरान टवग एक्ट्रेस मान्या आनंद खुलासा किया कि धनुष के मननगर श्रेयस उनके पास आए और बोले, “एक कमिटमेंट (एडजस्टमेंट) है.” जिसपर मान्या ने पूछा कि “कैसा कमिटमेंट? मैं कमिटमेंट क्यों दूं?” और ऐसे उन्होंने श्रेयस की शर्तों को मानने से साफ मना कर दिया. आगे एक्ट्रेस ने ये भी दावा कि जब उन्होंने शर्तें मानने से इनकार किया तो श्रेयस ने कहा, “क्या धनुष सर हों, तब भी तुम नहीं मानोगी?”

और चीज की उम्मीद ना करें

इतना ही नहीं पूरी बातचीत में मान्य ने खुलासा किया ये पहली बार नहीं था, जब श्रेयस ने उन्हें संपर्क किया हो. एक्ट्रेस के मुताबिक श्रेयस उन्हें कई बार संपर्क कर चुके हैं और उन्होंने धनुष के प्रोडक्शन हाउस Wunderbar Films के लोकेशन की डिटेल भी भेजी. वहीं जब एक्ट्रेस से फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी और फिल्म करने से इनकार कर दिया. आगे मान्य ने कहा कि “हम कलाकार हैं. हम कई अन्य काम भी कर रहे हैं। आप हमसे काम ले, लेकिन बदले में किसी और चीज की उम्मीद ना करें. अगर हम मांगें मान लें तो हमारा नाम कुछ और होगा. मुझे लगता ही कि बेहतर होगा लोग इस पैटर्न को पहचान लें और इसे सुलझा लें.”

---विज्ञापन---
First published on: Nov 18, 2025 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola