Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर Kamal Roy का निधन, इन 3 फेमस एक्ट्रेस के थे इकलौते भाई

Kamal Roy Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के एक फेमस और दिग्गज एक्टर कलम रॉय का निधन हो गया है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस 54 साल की उम्र में ली.

Kamal Roy Death
Kamal Roy Death

Kamal Roy Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है, यहां इंडस्ट्री के एक फेमस और दिग्गज एक्टर कमल रॉय (Kamal Roy) का निधन हो गया है. एक्टर कलम रॉय अपनी आखिरी सांस 54 साल की उम्र में ली. जानकारी के अनुसार, कलम रॉय की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. फिल्मों में खलनायक की भी भूमिका निभाने वाले कलम रॉय अपनी 3 बहनों के इकलौते भाई थे, उनकी तीनों बहनें साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं.

कैसे हुआ कमल रॉय का निधन?

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, कमल रॉय का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है. खबरों के मुताबिक, 54 साल के कमल रॉय ने अपनी आखिरी सांसें अपने चेन्नई वाले घर में ली थीं. हालांकि, अभी उनके परिवार की तरफ से उनके अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

3 फेमस एक्ट्रेसेस के इकलौते भाई

कमल रॉय साउथ सिनेमा के एक फेमस फिल्मी परिवार से आते हैं, उनकी बहनें उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी साउथ फिल्मों की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस हैं. उनका एक भाई था, जिसका नाम प्रिंस था. कुछ साल पहले ही उनका निधन हो गया था. फिल्मी परिवार से आने के बाद भी कमल रॉय ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

कमल रॉय का एक्टिंग करियर

कमल रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘युवजनोत्सवम’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट मलयालम फिल्मों में काम किया. जिसमें ‘कोलीलक्कम’,’किंगिनी’, ‘सयुज्यम’,’मंजू’, ‘कल्याण सौगंधिकम’, ‘वचलम’, ‘शोभनम’, ‘द किंग मेकर’ और ‘लीडर’ जैसी हिट फिल्में शामिल है. इसके बाद उन्होंने साउथ की दूसरी भाषाओं की फिल्मों में काम किया.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 22, 2026 11:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो