Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे सोहेल खान, बताया क्यों बदलना पड़ा ये फैसला

Sohail Khan Son: बॉलीवुड स्टार सोहेल खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वो अपने बेटे का नाम 'राम खान' रखने वाले थे. लेकिन ऐसा वो नहीं कर पाए.

---विज्ञापन---

Sohail Khan Son: बॉलीवुड स्टार सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं. ऐसे में दोनों की उपस्थिति दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. हाल ही में इस शो के एक एपिसोड में, सोहेल ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा शेयर किया और बताया कि उन्होंने और सीमा ने अपने बड़े बेटे का नाम निर्वाण खान कैसे रखा था. पहले उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखने को सोचा था.

बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे सोहेल खान

रियलिटी शो ‘अलायंस’ के हालिया एपिसोड में अली गोनी ने सोहेल और सीमा के बेटों की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत ही सभ्य बताया और कहा कि निर्वाण बिल्कुल सोहेल की तरह दिखता है. इस पर बात करते हुए सोहेल ने बताया कि उन्होंने और सीमा ने उसका नाम कैसे रखा. सोहेल ने कहा, ‘जब सीमा प्रेग्नेंट थी तब हमने मस्ती मजाक में फैसला किया था कि अगर लड़का हुआ तो मैं नाम रखूंगा और लड़की हुई तो सीमा उसका नाम रखेगी. मेरा ये था कि मैं अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहता था क्योंकि हम लोग बहुत सेक्यूलर हैं.’ लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

---विज्ञापन---

इसलिए बदला फैसला

आगे सोहेल ने बताया, ‘जब बच्चे को जन्म देने के बाद सीमा को होश आया, तो उसने मन में एक नाम भी सोच रखा था. डॉक्टर ने बताया कि लड़का हुआ है, तो मैं कमरे में गया. उसने मेरी तरफ देखा. वो थोड़ी सुस्त थी और उसने पूछा, ‘निर्वाण कैसा है?’ उसने ये बात इस अंदाज में कही कि उसके बाद मेरा मन नाम बदलने का ही नहीं हुआ. सोहेल ने ये भी बताया कि अपने नाम की तरह ही निर्वाण का स्वभाव भी बहुत शांत है.

सोहेल और सीमा की शादी

बता दें बॉलीवुड स्टार सोहेल खान और सीमा ने 1998 में अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर भागकर शादी की थी. दोनों ने आर्य समाज के रीति-रिवाज से शादी की. इस जोड़े के दो बेटे, निर्वाण और योहान हुए. हालांकि साल 2022 में आधिकारिक तौर पर इनका तलाक हो गया. हालांकि दिन दोनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 08:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola