Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘6 साल जेल में रहा, फिर भी नहीं सीखा’, संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया इनकार, देखते रह गए मंत्री

Sanjay Dutt: हाल ही में संजय दत्त का एक बयान चर्चा में आ गया. दरअसल एक्‍टर ने राज्य के पर‍िवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के कहने के बावजूद मंच पर मराठी बोलने से इनकार कर द‍िया. उनका बयान खूब वायरल हो रहा है.

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने कुछ कहा, जो अब खूब वायरल हो रहा है. मुंबई में बीते रविवार को संजय दत्त एक्‍टर ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान जब संजय दत्त मंच पर पहुंचे तो हिंदी में बोलने लगे. इस पर मंत्री जी ने उन्‍हें टोका और मराठी में बात करने का अनुरोध किया. इसपर संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई बस देखता रह गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया.’ एक्टर का बयान अब खूब वायरल हो रहा है.

संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया इनकार

दरअसल संजय दत्त का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए बुनियादी या कामचलाऊ मराठी भाषा जानना अनिवार्य किया है. ऐसे में संजय दत्त के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

---विज्ञापन---

मंत्री ने किया मराठी बोलने का अनुरोध

सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से संजय दत्त का वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में वो और मंत्री प्रताप सरनाईक स्टेज पर खड़े हैं. इसी बीच मंत्री जी कहते हैं, ‘आजकल मैं सभी लोगों को मराठी सिखा रहा हूं.’ आगे प्रताप सरनाईक ने मराठी में आगे कहा, ‘तो मैंने सोचा कि उनके आने के बाद, क्यों न हम सब संजय दत्त से मराठी में बात करवाएं. वो हिंदी में बात करते हैं, लेकिन हम सभी मराठी समझते हैं.’

मराठी बोलने पर संजय दत्त ने कही ये बात

इसके बाद संजय दत्त ने झट से माइक हाथ में लिया और पहले ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए, फिर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, येरवडा में. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैंने थोड़ी सी सीखी थी.’ फिर एक्टर ने इसके बाद प्रताप सरनाईक के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें अपना पुराना दोस्त और भाई बताया. संजय दत्त ने आगे कहा, ‘मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यहां बुलाया. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं.’

---विज्ञापन---

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

बात करें संजय दत्त के वर्कफ्रंट की तो, इस साल 2026 में अब तक उनकी 6 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें ‘द राजा साब’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘केडी: द डेविल’, ‘राजा श‍िवाजी’, ‘आख‍िरी सवाल’ और हालिया रिलीज अरबी फ‍िल्म ‘7 डॉग्स’ में कैमियो रोल शामिल है. आने वाले दिनों में संजय ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्‍स’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola