Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेन स्ट्रोक के बाद इस एक्टर की जिंदगी में बढ़ीं परेशानियां, आज घर खर्च के लिए शादियों में कर रहे डांस

Rahul Roy: 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक के बाद से तगड़े फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं. 60 की उम्र में घर खर्च और गुजारा चलाने के लिए उन्हें शादियों में डांस तक करना पड़ रहा है.

Financial struggle
Rahul Roy Financial struggle

Rahul Roy: 90 के दशक में महेश भट्ट की कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) से रातों-रात नेशनल क्रश बने एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) की लाइफ में इस वक्त काफी टफ फेज चल रहा है. साल 2020 में आए ब्रेन स्ट्रोक के बाद से उनकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी खराब हो गई. कभी बड़े पर्दे पर राज करने वाले राहुल को आज अपना घर चलाने के लिए शादियों में डांस तक करना पड़ रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने अपने इस स्ट्रगल और लाइफ के कड़वे सच पर दिल खोलकर बात की है.

गुजारे के लिए शादियों में डांस

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय ने अपनी मजबूरी शेयर की. उन्होंने बताया कि 2020 में आए ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें काम मिलना लगभग बंद हो गया था. अपने घर के खर्चे चलाने के लिए वे शादियों में डांस करते हैं, जिससे उन्हें 2 से 4 लाख रुपये मिल जाते हैं. ट्रोल्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को नहीं पता कि इस उम्र में यह कितनी मेहनत का काम है.

---विज्ञापन---

भाई संग चल रहा लीगल केस

राहुल ने खुलासा किया कि उनके भाई के साथ 30 लाख रुपये का एक लीगल केस चल रहा है. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने अपनी पूरी प्रॉपर्टी अपनी एक्स-वाइफ के नाम कर दी थी, जिसके बाद से वे 60 की उम्र में एक बार फिर अपना करियर स्क्रैच से शुरू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

5 साल के ब्रेक के बाद कमबैक

राहुल ने बताया कि पिछले 5 साल उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह थे, जहां काम न होने की वजह से वे बस आराम कर रहे थे. अब उन्हें धीरे-धीरे फिर से काम मिलना शुरू हुआ है. सेट पर वापस लौटने और कैमरे का सामना करने पर उन्होंने खुशी जताई और उन सभी मेकर्स का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने की थी मदद

अपने इस मुश्किल दौर में राहुल ने बॉलीवुड के उन स्टार्स का थैंक्स कहा जिन्होंने उनका साथ दिया. उन्होंने बताया कि जब वे बीमार पड़े थे, तब सलमान खान (Salman Khan) ने उनके मेडिकल बिल भरने में काफी मदद की थी. इसके अलावा करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और पूजा भट्ट ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया.

‘आशिकी’ की टीम से अब भी टच

राहुल रॉय ने शेयर किया कि वे अपनी डेब्यू फिल्म ‘आशिकी’ के को-स्टार्स अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी और अवतार गिल के साथ-साथ डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ आज भी रेगुलर टच में हैं. वे काफी पॉजिटिव हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वे महेश भट्ट के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में दोबारा काम करते नजर आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 07:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola