महत्वपूर्ण बातें:
- प्रदीप रावत का निधन: ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया.
- ब्लड कैंसर से थे पीड़ित: उनके बेटे विक्रमादित्य रावत के मुताबिक, शुरुआत में परिवार को पेट में सामान्य इंफेक्शन का शक था, लेकिन जांच के बाद ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई.
- प्लेटलेट्स बेहद कम हो गए थे: जांच में उनके व्हाइट ब्लड सेल्स काफी ज्यादा पाए गए, जबकि प्लेटलेट्स की संख्या गिरकर करीब 3 हजार रह गई थी.
- आखिरी वक्त में CPR दिया गया: हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में रखा गया और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए CPR भी दिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी.
- सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई: बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें आमिर खान, रजा मुराद, अखिलेंद्र मिश्रा, अशोक पंडित और अमीन हाजी समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं.
Pradeep Rawat: ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी शानदार फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को 74 साल की उम्र में प्रदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके मैनेजर ने बताया था कि एक्टर का निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ. बुधवार को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता के आखिरी पलों को याद किया और बताया कि उनके आखिरी दिन कैसे बीत रहे थे.
आखिरी वक्त में प्रदीप रावत के साथ क्या हुआ?
मंगलवार को निधन के बाद बुधवार की शाम को मुंबई के गोरेगांव बेस्ट के एक शमशान घाट में प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे विक्रमादित्य ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाई. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विक्रमादित्य ने भावुक होकर बताया कि आखिर उनके पिता को क्या हुआ था? उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके परिवार को लगा था कि पेट में मामूली इंफेक्शन होगा, लेकिन बाद में डॉक्टर्स को पता चला कि प्रदीप ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे.
ब्लड टेस्ट में हुआ खुलासा
डॉक्टर्स के कहने के बाद फैमिली ने प्रदीप का ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या जरूरत से ज्यादा थी. वहीं उनके प्लेलेट्स की संख्या महज 3 हजार थी जो कि 3 लाख तक होना चाहिए थी. ऐसे में विक्रमादित्य तुरंत अपने पिता को लेकर कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले गए और यहां उनका इलाज कराया. लेकिन अंत में डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके.
बेटे ने बताई सच्चाई
मीडिया से बात करते हुए विक्रमादित्य ने बताया कि दो महीने पहले उनके पिता की रिपोर्ट नॉर्मल थी, लेकिन जब डॉक्टर ने पुष्टि की कि उन्हें ब्लड कैंसर है तो परिवार बुरी तरह टूट चुका था. एक्टर के बेटे ने आगे बताया कि पिता को बचाने के लिए डॉक्टर्स ने सीपीआर भी दिया था. उन्होंने कहा, ‘उनके प्लेटलेटस कल 3 हजार तक आ गए थे, जो 3 लाख से ऊपर होना चाहिए. हम आईसीयू के बाहर पहुंचे. मैंने दरवाजा खोला और पाया कि डॉक्टर्स उन्हें CPR दे रहे थे. मैं समझ गया और मां भी रो पड़ीं.’ लाख कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स प्रदीप को नहीं बचा सके.
अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सेलेब्स
प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में आमिर खान शामिल हुए थे. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ में प्रदीप ने शानदार काम किया था. आमिर के अलावा रजा मुराद, अखिलेंद्र मिश्रा, अशोक पंडित और अमीन हाजी जैसे सेलेब्स ने भी प्रदीप रावत को अंतिम विदाई दी.
निष्कर्ष
प्रदीप रावत ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ‘लगान’ में उनके किरदार और ‘गजनी’ में उनके दमदार एक्टिंग को आज भी दर्शक याद करते हैं. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर पैदा कर दी है. परिवार के लिए प्रदीप रावत का अचानक जाना बेहद भावुक और मुश्किल समय है. उनके बेटे द्वारा बताए गए आखिरी पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. अंतिम विदाई के वक्त फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि प्रदीप रावत ने अपने काम के जरिए सिनेमा जगत में एक खास विरासत छोड़ी है.