बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त की शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार भी हुआ था, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिरते गए और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार का आयोजन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जिसकी पुष्टि उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने की है। प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी शो महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी दमदार पहचान बनाई। लगान, सरफरोश, गजनी, आवारापन, बैजू बावरा और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। खास तौर पर आमिर खान स्टारर गजनी में निभाया गया उनका खतरनाक विलेन का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है, जिसने अपने प्रभावशाली अभिनय से विलेन के किरदारों को नई पहचान दी।
---विज्ञापन---
Ghajini के विलेन Pradeep Rawat का 74 की उम्र में Blood Cancer से निधन, दोबारा लौटी थी बीमारी !
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त की शाम 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार भी हुआ था, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिरते गए और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली।
First published on: Aug 05, 2026 12:42 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola