Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘आवारापन 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले लगे 9 बड़े कट

Entertainment News Live: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को सेंसर बोर्ड से 'UA 16+' सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि, बोर्ड ने रिलीज से पहले हिंसा और आपत्तिजनक शब्दों पर 9 बड़े कट लगाए हैं. वहीं आज टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने फिल्म को ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट देते हुए मेकर्स को 9 बड़े कट लगाने के निर्देश दिए हैं. सेंसर बोर्ड ने हिंसक दृश्यों को छोटा करने, आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने के साथ-साथ ड्रग्स, स्मोकिंग और चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा है. इन बदलावों के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 140 मिनट 20 सेकंड हो गया है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन (Dipika Kakar Birthday)

‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने टीवी जगत के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ का खिताब अपने नाम कर अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को साबित किया था. धारावाहिक ‘कहां हम कहां तुम’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो का हिस्सा रहीं दीपिका आज एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया ब्लॉगिंग की दुनिया में भी बेहद एक्टिव और सफल हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Spider Man Brand New Day and Jana Nayagan Box Office Collection)

टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने सातवें दिन बुधवार को 15.20 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 318 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जन नायकन ने रिलीज के 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की. बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले 30 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 183.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त हो चुकी है. रिलीज के सातवें दिन बुधवार को फिल्म महज 4 लाख रुपये ही कमा सकी, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 1.06 करोड़ रुपये हो पाया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:59 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: क्या आपने सुने 'पावर स्टार' के ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह के इन 5 बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग सुनने के बाद आप भी प्यार के समंदर में गोते लगाने लगेंगे. पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म 'प्रतिज्ञा' का ये रोमांटिक गाना भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन और सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है. अपने इस गाने में पवन सिंह दिलकश अंदाज में अपनी प्रेमिका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:25 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: खेसारी लाल यादव के ये 5 सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग

भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. खेसारी के इन 5 गानों के व्यूज ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रखा है. ये कहना गलत नहीं होगा कि खेसारी के इन गानों ने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:49 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: लता मंगेशकर का ये गाना सुन रो पड़े थे प्रधानमंत्री

सिंगर लता मंगेशकर ने एक ऐसा गाना गाया था, जिसे सुनने के बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू रो पड़े थे. इस गाने के पीछे की कहानी बहुत ही दिलचस्प हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:56 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती की सड़क हादसे में मौत

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट एवा गिलिस का निधन हो गया है. 'द क्राउन' और 'ब्रिजर्टन' जैसे फिल्मों-सीरीर की मेकअप आर्टिस्ट रही एवा गिलिस की मौत एक सड़क हादसे में हुई है. इस खबर के सामने आने बाद एवा गिलिस के साथ काम करने वाले सहकर्मियों, दोस्तों और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. पढ़ें पूरी खबर...

15:41 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: कौन है Alliance की विनर Mini Mathur?

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' का खिताब टीवी की मशहूर होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने फिनाले में अली गोनी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती. मिनी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. यहां पढ़े पूरी खबर...

14:56 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: बेटी के अपहरण से टूट गए थे एक्टर, फिर किया ये काम

बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि साल 2009 में उनकी 13 साल की बेटी को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:52 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: 59 साल पुराना ये गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल

Milan Movie Song: बॉलीवुड का 59 साल पुराना एक मशहूर गाना आज भी सावन के मौसम में लोगों का फेवरेट बना हुआ है. सुनील दत्त और नूतन पर फिल्माए गए इस एवरग्रीन सॉन्ग का जादू आज भी बरकरार है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:23 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: 26 साल पुराने गाने को गाते रो पड़े थे नुसरत फतेह अली खान

नुसरत फतेह अली खान का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से खास नाता रहा है. बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए. आज हम आपको उनके एक ऐसे बॉलीवुड गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग करते वक्त वो रोने लगे थे. गाने में शामिल एक लाइन पर वो बार-बार रुक जाते और इस वहज से गाने की रिकॉर्डिंग में भी काफी समय लगा था. लेकिन जब ये गाना रिलीज हुआ तो सुपरहिट साबित हुआ और...पूरी खबर पढ़ें

13:24 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर पस्त हुई 'भाई तेरा स्टार है'

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 6: राघव जुयाल की नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल जारी है. रिलीज का पहला हफ्ता पूरा होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पस्त दिख रही है. बुधवार यानी अपनी रिलीज के सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है कि आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:23 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: इमरान हाशमी का 19 साल बाद दिखा फिर वही जुनून

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आंकाक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' से बाहर आकर शो में किए खुलासों पर खुलकर बात की, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और सेक्सुअलिटी को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शो में जो कुछ भी कहा, वह सिर्फ गेम के लिए नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सच था. पढ़ें पूरी खबर...

13:22 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: आकांक्षा ने गौरव संग तलाक पर कबूला सच!

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मेक्सिको के मशहूर टिकटॉक इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम का निधन हो गया है, उनकी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसने उनके लाखों फॉलोअर्स को सदमे में डाल दिया है, वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सेफ्टी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

13:21 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: मां ने किया बेघर, बेटे ने छोड़ा अकेला, जब परिवार ही बना इस एक्ट्रेस का दुश्मन

टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली उषा नाडकर्णी ने पर्दे पर अक्सर सख्त सास का किरदार निभाया है, लेकिन उनकी असली जिंदगी की कहानी किसी भी टीवी सीरियल से ज्यादा दर्द और संघर्ष से भरी रही है. 80 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय उषा ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हो गया. पढ़ें पूरी खबर...

13:18 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: फेमस इन्फ्लुएंसर का निधन, LIVE स्ट्रीमिंग के दौरान गई जान

'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले ही शो से बाहर हुईं आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शो से बाहर आते ही उन्होंने अपने और एक्टर गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. खासतौर पर तलाक की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया. पढ़ें पूरी खबर...

12:04 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: किसने गाया है 'सीता राम चरित अति पावन..', जानें अर्थ

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण' का लोकप्रिय भजन 'सीता राम चरित अति पावन' चर्चा में आ गया है. इस भजन से आज भी करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं इस भजन को किसने लिखा और गाया है और इसका अर्थ क्या है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:03 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment Live News: Jiya Shankar ने की सगाई, लिपलॉक करते हुए शेयर की फोटो

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की 14 खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:45 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: बुधवार को भी नहीं थमा 'स्पाइडर-मैन' का तूफान

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. वीकेंड पर बंपर कलेक्शन करने के बाद, इस फिल्म ने कामकाजी दिनों में भी अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी है. बुधवार यानी अपनी रिलीज के सातवें दिन भी इस सुपरहीरो फिल्म ने टिकट खिड़की पर करोड़ों का कारोबार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:39 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज

https://www.instagram.com/reel/Dbr9TN0s561/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:16 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: प्रदीप रावत के बेटे ने बयां किया पिता के आखिरी दिनों का मुश्किल दौर

‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी शानदार फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को 74 साल की उम्र में प्रदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके मैनेजर ने बताया था कि एक्टर का निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ. बुधवार को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य रावत ने अपने पिता के आखिरी पलों को याद किया और बताया कि उनके आखिरी दिन कैसे बीत रहे थे.

https://www.instagram.com/reel/DbqtJ8ABvlm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:44 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: दीपिका कक्कड़ का आज बर्थडे

'ससुराल सिमर का' फेम और 'बिग बॉस 12' की विनर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. टीवी की दुनिया में सफल होने के बाद दीपिका अब सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में भी काफी पॉपुलर हैं और लाखों दिलों पर राज करती हैं.

https://www.instagram.com/p/DbYGeywDNoQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

10:31 (IST) 6 Aug 2026
Entertainment News Live: CBFC ने 'आवारापन 2' में करवाए बड़े बदलाव

Awarapan 2 CBFC Certificate: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'UA 16+' सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन रिलीज से पहले 9 बड़े कट भी लगाए हैं. बोर्ड ने हिंसक दृश्यों और गालियों पर कैंची चलाने के साथ डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

https://www.instagram.com/reel/DbXrWX0MzGd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Aug 06, 2026 10:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola