Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजपाल यादव होंगे कंगाल! 16 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए नीलाम करेंगे दो प्रॉपर्टीज

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 16.61 करोड़ रुपये का बकाया लोन नहीं चुकाने के कारण 9 सितंबर को शाहजहांपुर स्थित उनकी दो प्रॉपर्टीज की नीलामी की जाएगी.

Rajpal Yadav
Rajpal Yadav

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनसे जुड़ा चेक बाउंस का मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है. इस मामले में वह जेल भी जा चुके हैं. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. अब यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण उनकी दो प्रॉपर्टीज की नीलामी होने जा रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

इस दिन नीलाम होंगी राजपाल यादव की प्रपॉर्टीज

दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो प्रॉपर्टीज की नीलामी की जाएगी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई ने शहर और गांव स्थित उनकी दोनों प्रॉपर्टीज की नीलामी को लेकर नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि राजपाल यादव पर बैंक का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का लोन बकाया है. वहीं, दोनों प्रॉपर्टीज की कीमत 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये बताई जा रही हैं.

---विज्ञापन---

राजपाल यादव की दो प्रपॉर्टीज होंगी नीलाम

बताया जाता है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए बैंक से कर्ज लिया था. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद वह कर्ज के बोझ तले दब गए. लोन के बदले उनकी दोनों प्रॉपर्टीज बैंक के पास गिरवी रखी गई थीं. अब कर्ज का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उनकी दोनों प्रॉपर्टीज शाहजहांपुर में हैं, जिनमें एक शहर में और दूसरी गांव में स्थित है. इसके अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बैंक उनकी मुंबई स्थित अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच कर रहा है और उनके संबंध में भी आगे की प्रक्रिया जारी है.

राजपाल यादव के खिलाफ शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति ने चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था. यह मामला पिछले कई सालों से अदालत में चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर अब तक पूरा कर्ज नहीं चुका पाए हैं. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी.

---विज्ञापन---

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, परेश रावल, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सलमान खान की आगामी फिल्म ‘SVC63’ में भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर आम्रपाली और काजल के बीच हुई घमासान लड़ाई, तेज प्रताप यादव भी हुए नाराज, देखें वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 09:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola