Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan ने तोड़ा सबसे जरूरी ‘Rule’! खौफ में खामोश रहे कंटेस्टेंट्स! Video Call ने मचाई ‘सनसनी’!

रियलिटी शोज में आमतौर पर कंटेस्टेंट्स के लिए सबसे सख्त नियम ‘नो मोबाइल फोन’ का होता है। प्रतिभागियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह दूर रखा जाता है और परिवार से बातचीत भी सिर्फ मेकर्स की अनुमति से कराई जाती है। लेकिन इस बार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो में अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान मोबाइल फोन लेकर अंदर पहुंचे। सबसे खास पल तब आया, जब सलमान ने वहीं से सोहेल की उनके बेटे निर्वान से वीडियो कॉल करवाई।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 5, 2026 14:52
Share :
Salman Khan

रियलिटी शोज में आमतौर पर कंटेस्टेंट्स के लिए सबसे सख्त नियम ‘नो मोबाइल फोन’ का होता है। प्रतिभागियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह दूर रखा जाता है और परिवार से बातचीत भी सिर्फ मेकर्स की अनुमति से कराई जाती है। लेकिन इस बार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो में अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान मोबाइल फोन लेकर अंदर पहुंचे। सबसे खास पल तब आया, जब सलमान ने वहीं से सोहेल की उनके बेटे निर्वान से वीडियो कॉल करवाई। लंबे समय बाद बेटे से बात करते हुए सोहेल काफी भावुक नजर आए और उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई दी। इतना ही नहीं, सलमान ने कंटेस्टेंट वंशज सिंह की भी उनके बेटे से वीडियो कॉल पर बात करवाई, जिससे दोनों के लिए यह पल बेहद खास बन गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर शो के नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस बार शो के सबसे बड़े नियम में बदलाव किया गया है। हालांकि, शो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आमतौर पर ऐसे शोज में परिवार से बातचीत की व्यवस्था मेकर्स की ओर से की जाती है, लेकिन इस बार सलमान का खुद फोन लेकर अंदर जाना चर्चा का विषय बन गया। फैंस का कहना है कि सलमान ने सिर्फ अपने भाई को बेटे से नहीं मिलवाया, बल्कि उस पल को बेहद भावुक और यादगार बना दिया।

First published on: Aug 05, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola