Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसने लिखा था रामानंद सागर की रामायण का गाना ‘सीता राम चरित अति पावन..’ जानें क्या है इसका अर्थ

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण' का लोकप्रिय भजन 'सीता राम चरित अति पावन' चर्चा में आ गया है. इस भजन से आज भी करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं इस भजन को किसने लिखा और गाया है और इसका अर्थ क्या है.

Ramayan
Ramayan

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इसके बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. इतना ही नहीं, कई फैंस फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को रामानंद सागर की ‘रामायण’ के प्रसिद्ध भजन ‘सीता राम चरित अति पावन’ से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, आज भी बड़ी संख्या में दर्शक रामानंद सागर की ‘रामायण’ को अपने दिलों में बसाए हुए हैं और उनका मानना है कि उस क्लासिक प्रस्तुति की जगह कोई नहीं ले सकता.

आइए जानते हैं कि ‘सीता राम चरित अति पावन’ गाना किसने लिखा, किसने गाया और इसका अर्थ क्या है.

---विज्ञापन---

किसने लिखा और गाया?

‘सीता राम चरित अति पावन’ रामानंद सागर की 1987 में आई ‘रामायण’ का एक बेहद लोकप्रिय भजन है. इस भजन को प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार रवींद्र जैन ने लिखा भी था और खुद गाया भी था.

रवींद्र जैन जन्म से ही नेत्रहीन थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारतीय संगीत जगत को अनेक गाने और भजन दिए, जो आज भी लोगों के दिलों और यादों में बसे हुए हैं. साल 2015 में उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था.

---विज्ञापन---

‘सीता राम चरित अति पावन’ के बोल और उनका अर्थ

सीता राम चरित अति पावन इसका अर्थ है कि माता सीता और भगवान श्रीराम का चरित्र, जीवन और उनकी लीलाएं अत्यंत पवित्र हैं तथा उनका स्मरण मनुष्य के पापों का नाश करने वाला माना जाता है.

मधुर, सरस और अति मनभावन अर्थात यह कथा अत्यंत मधुर, रसपूर्ण और मन को आनंद एवं शांति देने वाली है.

---विज्ञापन---

और पुनि-पुनि कितनेहु सुने सुनाए, हिय की प्यास बुझत न बुझाए-इसका अर्थ है कि श्रीराम की कथा को चाहे कितनी ही बार सुनें या सुनाएं, फिर भी मन की प्यास नहीं बुझती और इसे बार-बार सुनने की इच्छा बनी रहती है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कौन-कौन?

रणबीर कपूर फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 2 OTT की हसीना Jiya Shankar ने की सगाई, बॉयफ्रेंड संग लिपलॉक करते हुए शेयर की फोटो

First published on: Aug 06, 2026 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola