Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Rawat, नम आंखों से बेटे ने दी मुखाग्नि, टूट कर बिखर गईं बीवी

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। सबसे भावुक पल तब आया, जब बेटे विक्रमादित्य रावत ने नम आंखों और भारी मन से अपने पिता को मुखाग्नि दी।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 5, 2026 18:14
Share :
Pradeep Rawat

दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। सबसे भावुक पल तब आया, जब बेटे विक्रमादित्य रावत ने नम आंखों और भारी मन से अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, पत्नी कल्याणी रावत और परिवार के अन्य सदस्य इस दुख की घड़ी में खुद को संभाल नहीं पाए। प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता रज़ा मुराद, आमिर खान समेत कई सितारे पहुंचे। आमिर खान का इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े रहना फैंस को भी भावुक कर गया। टीवी एक्ट्रेस रूहानिका धवन समेत कई कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे और उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। 4 अगस्त को उनके निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई। प्रदीप रावत ने बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के किरदार से घर-घर पहचान बनाई थी। इसके अलावा ‘लगान’, ‘गजनी’ समेत कई फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। उनके निभाए किरदार और शानदार अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

First published on: Aug 05, 2026 06:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola