‘लॉक अप 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी शादी टूटने और खुद के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा किया था। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने गौरव खन्ना से तलाक की खबरों पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाक की बातें सिर्फ शो की पब्लिसिटी थीं, तो आकांक्षा ने साफ कहा कि अगर किसी को शक है तो वह उनके वकीलों से बात कर सकता है। उन्होंने बताया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होना बाकी है। मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उनसे उनके उस बयान पर भी सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने फैमिली राउंड में पति की बजाय अपने पेट डॉग से मिलने की इच्छा जताई थी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति की तुलना पेट डॉग से की है। इस पर आकांक्षा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पेट डॉग उनके परिवार का हिस्सा है और वह उसे अपने माता-पिता की तरह ही प्यार करती हैं। उनका मकसद किसी की तुलना करना नहीं था। फिलहाल, जहां आकांक्षा ‘लॉक अप 2’ से बाहर आ चुकी हैं, वहीं गौरव खन्ना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आकांक्षा के हालिया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
---विज्ञापन---
Gaurav Khanna से तलाक लेकर रहेंगी Akanksha Chamola, एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, सन्न रह गए फैंस !
लॉक अप 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी शादी टूटने और खुद के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा किया था। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने गौरव खन्ना से तलाक की खबरों पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाक की बातें सिर्फ शो की पब्लिसिटी थीं, तो आकांक्षा ने साफ कहा कि अगर किसी को शक है तो वह उनके वकीलों से बात कर सकता है।
First published on: Aug 05, 2026 05:40 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola