अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी जोड़ी को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। लेकिन अब दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आई खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता और हिमांशु पिछले करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे हैं, जिसके बाद उनके सेपरेशन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अब भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। कहा जा रहा है कि अलग रहने का फैसला किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि करियर और निजी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अमृता और हिमांशु की लव स्टोरी काफी खास रही है। दोनों की मुलाकात साल 2004 में रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ के दौरान हुई थी। करीब 10 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2015 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने ‘नच बलिए 7’ का खिताब भी अपने नाम किया। हाल ही में दोनों ने इन खबरों पर कहा कि वे अब भी शादीशुदा हैं और अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते। फिलहाल, दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। वहीं, फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ एक अफवाह हो और कपल के बीच सब कुछ ठीक हो।
---विज्ञापन---
Amruta Khanvilkar और Himanshu Malhotra का होने जा रहा तलाक! 11 साल बाद टूटी शादी! जानिए पूरा मामला
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी जोड़ी को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। लेकिन अब दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आई खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता और हिमांशु पिछले करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे हैं, जिसके बाद उनके सेपरेशन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों अब भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हैं।
First published on: Aug 05, 2026 02:13 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola