Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 82 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सिनेमा और थिएटर के जाने-माने एक दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है. सांस लेने में तकलीफ और दिल की बीमारी के चलते उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

सिनेमा और थिएटर की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आधी सदी से भी ज्यादा समय तक अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है. 82 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके चले जाने से पूरी फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री में मातम का माहौल है. दुनिया भर में मौजूद उनके चाहने वाले और सह-कलाकार उन्हें याद करते हुए अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

82 वर्ष की आयु में निधन

डच सिनेमा और रंगमंच के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल दिग्गज अभिनेता पीटर फेबर (Peter Faber) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने मीडिया को जानकारी दी कि सांस लेने में आ रही भारी परेशानी और दिल की गंभीर बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली.

---विज्ञापन---

सिनेमा में उनकी कई यादगार फिल्में

1970 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले पीटर फेबर को ‘कीट्जे टिप्पेल’ और ‘सोल्डाट वान ओरांजे’ (Soldaat van Oranje) जैसी ऑल-टाइम क्लासिक फिल्मों से बड़ी पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने रिचर्ड एटनबरो की मशहूर अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘ए ब्रिज टू फार’ में शॉन कॉनरी और एंथनी हॉकिन्स जैसे हॉलीवुड दिग्गजों के साथ भी काम किया.

थिएटर करियर और सम्मान

पीटर फेबर ने 1970 के दशक की शुरुआत में एम्स्टर्डम में एक थिएटर ग्रुप की स्थापना की थी, जिसने आम लोगों की भावनाओं पर आधारित नाटकों से काफी लोकप्रियता हासिल की. अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें डच रंगमंच के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘लुई डी ओर’ (Louis d’Or) से दो बार सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

युवाओं के लिए शुरू की संस्था

अपने कठिन बचपन और युवावस्था में सड़क पर बिताए दिनों से सीख लेते हुए उन्होंने साल 2008 में ‘पीटर फेबर फाउंडेशन’ (Peter Faber Foundation) की शुरुआत की. इस संस्था का मुख्य मकसद युवाओं के अंदर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें रचनात्मक दिशा में मोड़ना था.

पब्लिक मेमोरियल सर्विस का आयोजन

पीटर फेबर आखिरी समय तक अभिनय में सक्रिय रहे और साल 2023 की ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘स्वीट ड्रीम्स’ में वे अपने बेटे जेसी के साथ नजर आए थे. सोमवार को एम्स्टर्डम के ‘हेट जोनेहुइस’ में एक सार्वजनिक शोक सभा आयोजित की जाएगी, जहां फैंस और करीबी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2026 01:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola