Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Pandya Store’ फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, 16 साल की नाबालिग संग छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़, पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अभिनेता के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

---विज्ञापन---

Rohit Chandel
Rohit Chandel

टीवी इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. एक्टर के खिलाफ POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 29 वर्षीय रोहित चंदेल ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘पांड्या स्टोर’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

POCSO एक्ट के तहत एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल, रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने, उसे बार-बार फोन करने, छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. इसके बाद एक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, पंतनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराएं हैं. हालांकि, अब तक इस मामले में न तो रोहित चंदेल और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

एक्टर को किया गया गिरफ्तार

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को उनके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें POCSO एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, अभिनेता अपने नंबर और अन्य नंबरों से उसे बार-बार कॉल करके परेशान करते थे. इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने लड़की को उसके घर के पास उसका पीछा किया, उससे बहस की, गालियां दीं और कथित तौर पर मारपीट भी की. वहीं, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की और रोहित चंदेल पहले से एक-दूसरे को जानते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एक नहीं, बल्कि रिलीज होंगे दो ट्रेलर, यहां जानें फिल्म से जुड़ी अपडेट

First published on: Jul 11, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola