Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एक नहीं, बल्कि रिलीज होंगे दो ट्रेलर, यहां जानें फिल्म से जुड़ी अपडेट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor Ramayana Trailer
Ranbir Kapoor Ramayana Trailer

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होगी. इस बीच, फिल्म के ट्रेलर से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे. आइए जानते हैं कि ट्रेलर कब रिलीज होगा.

रामायण के रिलीज होंगे दो ट्रोलर

दरअसल, एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा की निर्मित फिल्म ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पहला ट्रेलर करीब 4 मिनट का होगा, जबकि दूसरा ट्रेलर 3 मिनट 30 सेकंड का होगा. वहीं, मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि हाल ही में ‘रामायण’ से भगवान राम की पहली झलक जारी की गई थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इस झलक के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, यश रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा फिल्म में राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे. फिल्म में लारा दत्त, रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगी.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ का कुल बजट 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, जिससे यह भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है. ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 पर रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘डॉ. आरंभी’ की शूटिंग के बाद घर लौट रहे एक्टर की मौत, पेट्रोल पंप पर गिरे; लंबे वर्किंग आवर्स पर उठे सवाल

First published on: Jul 11, 2026 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola