Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे कॉमेडियन कपिल शर्मा, वायरल वीडियो को लेकर कही ये बात

Kapil Sharma on Daler Mehndi: सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें विधायक सुबोध उनियाल उन्हें सही से गाना न गाने के चलते खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

Kapil Sharma On Daler Mehandi
Kapil Sharma On Daler Mehandi

Kapil Sharma: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अचानक विवादों में आ गए. बीते दिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल, जिसमें उत्तराखंड में एक लाइव शो के दौरान उनके ठीक से गाना न गाने पर नाराजगी जताते हुए नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी को खरी-खोटी सुनाई थी और शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया.

इस वीडियो के आधार पर सिंगर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग दलेर मेहंदी का मजाक उड़ाने लगे, तो कुछ उनके समर्थन में उतर आए. इस पूरे मामले पर अब कपिल शर्मा ने भी दलेर मेहंदी का समर्थन जताया है. इससे पहले मीका सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर दलेर मेहंदी का समर्थन किया था और कहा था कि वो नशे में नहीं थे.

---विज्ञापन---

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे कपिल शर्मा

मीका सिंह का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि दलेर पाजी की हाल ही में एक बड़ी सर्जरी हुई है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए, क्योंकि हमें नहीं पता कि कोई इंसान किस दौर से गुजर रहा है. नोट में कपिल ने आगे लिखा, ‘मीका पाजी, सफाई देने के लिए आपका शुक्रिया. भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें. हम आपसे प्यार करते हैं, दलेर पाजी.’

मीका सिंह ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर मीका सिंह ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सफाई दी थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने खबर देखी. आप लोगों ने ये बात फैला दी कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गा रहे थे और उनसे गाया नहीं जा रहा था. सबसे पहले मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं कि वह पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं. क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या आपने उनकी बर्थडे पार्टी में शराब बहते हुए देखी है? नहीं, आपने ऐसा नहीं देखा. जब आपने देखा ही नहीं, तो आप कैसे कह सकते हैं कि उनसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था?’

---विज्ञापन---

वीडियो में मीका सिंह ने आगे कहा, ‘हाल ही में उनका बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है. वहां पे बहुत कमाल के मंत्री थे, स्टेज पर आये और झाड़ दिया ‘आपसे गया नहीं जा रहा, मत गाओ, हमसे पैसे के लिए’… मान लिया, सही बोले. पर ये मत बोलो शराब पीकर गा रहे हैं. मैं चैलेंज करता हूं, अगर एक बंदा बोल दे ‘हमने दलेर को शराब पीते हुए देखा है’, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा.’

First published on: Oct 20, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो