Malaysian PM Anwar Ibrahim sings Kishore Kumar Song: राजधानी दिल्ली में BRICS सम्मलेन का जोरों से आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम किशोर कुमार का गाना गुनगुनाते नजर आए. उनका ये अंदाज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मलेशिया के PM ने पियानो की धुन पर गाया किशोर कुमार का गाना
नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन का खास डिनर रखा गया था. इस शाम की मेजबानी पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे थे. लेकिन मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने यहां पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने पियानो की धुन पर किशोर कुमार का हिट गाना गुनगुनाया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी नेता बहुत काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अनवर इब्राहिम भारत पहुंचे हैं. इसी दौरान नई दिल्ली में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम में उन्होंने पियानो की धुन किशोर कुमार का पॉपुलर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया. ये गाना साल 1965 में आई फिल्म ‘तीन देवियां’ का है, जो आज भी बेहद पसंद किया जाता है. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यूजर्स उनकी गायकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का इस तरह हिंदी गाने के लिए प्यार देखकर हर कोई हैरान रह गया है. एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने बहुत अच्छा गाया और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ने भारत में अच्छा समय बिताया होगा. वहीं एक दूसरे ने लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि अनवर इब्राहिम इतनी अच्छी आवाज में गा सकते हैं.
भारतीय गानों के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री का प्यार
बॉलीवुड फिल्मों और गानों के प्रति ये दीवानगी कोई नहीं है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री आज पूरी दुनिया में नाम कमा रही है. कई देशों में बॉलीवुड फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जाता है. बता दें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भारतीय संगीत से बड़ा लगाव है. वो पहले भी कई मौकों पर भारतीय फिल्मों और गानों की तारीफ कर चुके हैं. भारत की पिछली यात्रा के दौरान भी उन्होंने किशोर कुमार का यही गाना एक मीडिया बातचीत के दौरान गाया था. वहीं इस बार फिर उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा है.