Thursday, 15 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kartik Aaryan की नई फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग जमेगी जोड़ी

Kartik Aaryan and Sreeleela film: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की फिल्म काफी समय से सुर्खियों में हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया.

Kartik Aaryan and Sreeleela film
Kartik Aaryan and Sreeleela film

Kartik Aaryan and Sreeleela film: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर रोमांटिक थ्रिलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. अब तक इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है. इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है. जब साल 2025 में इस फिल्म का पहला टीजर आया था, तो ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि ये फिल्म ‘आशिकी 3’ हो सकती है. हालांकि, बाद में सामने आया कि ये ‘आशिकी 3’ नहीं बल्कि एक अलग फिल्म है. अभी मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया है.

कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म

हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक-दूसरे के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों के आस-पास हरियाली है और चाय भी रखी है. इसी के साथ बताया गया है कि फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी. बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे. अनुरागबसु के निर्देशन में बनी ये ‘अनटाइटल्ड’ (बिना नाम वाली) फिल्म है. इसके निर्माता भूषण कुमार हैं. ये 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी फिल्म

रिलीज डेट सामने आने के बाद इसे लेकर फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं कई फैंस ने फिल्म का नाम बताने की अपील की. इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहली बार फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे. शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अब ये फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2026 05:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो