Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पिंक पैंथर थीम सैक्सोफोनिस्ट ने दुनिया को कहा अलविदा, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर जैज सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह खास तौर पर 1963 की फिल्म 'द पिंक पैंथर' के प्रतिष्ठित थीम म्यूज़िक में अपने यादगार सैक्सोफोन सोलो के लिए जाने जाते थे.उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की.

---विज्ञापन---

Plas Johnson
Plas Johnson

मशहूर जैज सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन, जिन्हें ‘द पिंक पैंथर’ थीम के लिए जाना जाता है, का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से फैंस और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

परिवार ने दी जानकारी

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन का निधन बुधवार, 15 जुलाई को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर हुआ। उनके बच्चों एरिक जॉनसन और स्टेफनी ओलिवर ने उनके निधन की पुष्टि की.हालांकि, उनके निधन की जानकारी कुछ समय बाद सार्वजनिक हुई। वहीं, प्लास जॉनसन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. 21 जुलाई को उनका 95वां जन्मदिन होता, लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

बॉब कॉरिटोर ने दी श्रद्धांजलि

प्लास जॉनसन का जन्म 21 जुलाई 1931 को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के डोनाल्डसनविल में हुआ था. हारमोनिका वादक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बॉब कॉरिटोर ने उन्हें याद करते हुए फेसबुक पर भावुक पोस्ट साझा की। जॉनसन की एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मुझे अभी पता चला कि हमने सैक्सोफोन के उस्ताद प्लास जॉनसन को खो दिया है. 21 जुलाई 1931 – 15 जुलाई 2026. ‘द पिंक पैंथर’ थीम में उनके मशहूर सैक्सोफोन पार्ट के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. 1950 के दशक के उनके रॉ और रॉकिंग जंप-ब्लूज़ इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक शानदार थे. जब मैं उनसे मिला और उन गीतों पर बात करने की कोशिश की, जो मुझे बेहद पसंद थे, तो उन्होंने उन्हें अपनी बाद में हासिल की गई जैज महारत की तुलना में कमतर बताया. उन्हें एक गर्म, भरपूर टोन और खूबसूरत फ्रेज़िंग का वरदान मिला था, जिसे उन्होंने जीवनभर बरकरार रखा. वह सच मायनों में संगीतकारों के संगीतकार थे। उनकी आत्मा को शांति मिले.”

इन फिल्मों के लिए काम कर चुके थे प्लास जॉनसन

अपने शानदार करियर के दौरान प्लास जॉनसन ने फ्रैंक सिनात्रा, नैट ‘किंग’ कोल, बारबरा स्ट्रीसैंड और एला फिट्जगेराल्ड जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया. उनके मशहूर सैक्सोफोन सोलो और स्टूडियो परफॉर्मेंस ‘द पिंक पैंथर’, ‘टच ऑफ एविल’, ‘फील्ड ऑफ ड्रीम्स’, ‘लास्ट समर’, ‘द मील’ और ‘व्हाइट लाइटनिंग’ जैसी फिल्मों में सुनाई दिए.

---विज्ञापन---

द पिंक पैंथर के लिए प्लास ने बजाया था सैक्सोफोन

साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘द पिंक पैंथर’ के लिए हेनरी मैनसिनी द्वारा तैयार किए गए थीम म्यूज़िक में मशहूर सैक्सोफोन सोलो प्लास जॉनसन ने ही बजाया था. यह यादगार धुन अमेरिकी संगीतकार हेनरी मैनसिनी ने तैयार की थी. वहीं, लाइव-एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘द पिंक पैंथर’ का निर्देशन ब्लेक एडवर्ड्स ने किया था, जबकि इसमें डेविड निवेन, पीटर सेलर्स और रॉबर्ट वैगनर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

यह भी पढ़ें- ‘मैं सुसाइड कर लेती…’Lock Upp 2 फिर भिड़े शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी, शुभांत्री अत्रे से तुलना पर जमकर हुई लड़ाई

---विज्ञापन---
First published on: Jul 25, 2026 12:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola