---विज्ञापन---
‘मैं सुसाइड कर लेती…’Lock Upp 2 फिर भिड़े शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी, शुभांत्री अत्रे से तुलना पर जमकर हुई लड़ाई
'लॉक अप 2' में हर दूसरे दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. जब से शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी आमने-सामने आई हैं, तब से दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिली है. हालिया एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. इतना ही नहीं, शुभांगी अत्रे को लेकर भी शिवांगी ने बातें की.
शिवांगी और शिल्पा के बीच हुई लड़ाई
दरअसल, शिवांगी जोशी 'लॉक अप 2' की सबसे शांत कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जाती हैं. वह आमतौर पर किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करतीं और अपनी बात शांत तरीके से रखती हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में उनका गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया.
अपूर्वा ने खोली शिल्पा की पोल
हालिया एपिसोड में अपूर्वा मखीजा की एंट्री हुई. शो में आते ही अपूर्वा ने शिवांगी को बताया कि शिल्पा उनके बारे में किस तरह की भद्दे कमेंट करती हैं. इसके बाद अपूर्वा ने शिल्पा से पूछा कि वह शिवांगी को क्यों नापसंद करती हैं, इस पर शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा कि लड़ाई की शुरुआत शिवांगी ने की थी. साथ ही उन्होंने शिवांगी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया.
शिल्पा के भद्दे कमेंट्स के बारे में जान भड़कीं शिवांगी जोशी
शिल्पा की बातें सुनकर शिवांगी अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने अभिनेत्री की जमकर क्लास लगा दी. शिवांगी चिल्लाते हुए शिल्पा से कहती हैं, "आप झूठ बोल रही हैं और बेकार की बातें कर रही हैं." इस पर शिल्पा कहती हैं, "ये है कौन, जो इस तरह बात कर रही है?" जवाब में शिवांगी कहती हैं, "मैं वही हूं, जिसके बारे में आप घटिया बातें कर रही हैं. बकवास मत करिए. जो आप बोल रही हैं, वह गलत है. चुप हो जाइए." इस दौरान शिवांगी शिल्पा पर जोर-जोर से चिल्लाती नजर आईं.
शिल्पा को शिवांगी ने सुनाई खरी खोटी
इतना ही नहीं, शिवांगी ने शिल्पा को 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा, "आपको पता है मैं कैसी हूं, लेकिन आपको यह भी पता है कि बाहर आपकी क्या इमेज है. आपको इसी वजह से काम नहीं मिल रहा है. जिन महिलाओं के साथ सच में गलत हुआ है, आप उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल देती हैं. आप झूठ बोलती हैं." इसके साथ ही शिवांगी ने कहा कि शिल्पा को एक साल बाद शो से बाहर कर दिया गया था, जबकि इसके बाद शुभांगी अत्रे ने नौ साल तक शो में काम किया, क्योंकि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं. यह सुनते ही शिल्पा और ज्यादा भड़क गईं.
शिल्पा पर बुरी तरह से भड़कीं शिवांगी जोशी
बता दें कि शिवांगी और शिल्पा के बीच विवाद तब और बढ़ गया, जब अपूर्वा ने शिवांगी के सामने कई खुलासे किए. अपूर्वा ने बताया कि शिल्पा उनकी पीठ पीछे उनके बारे में कई भद्दी बातें और कमेंट करती रहती थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भी कमेंट किया था. वहीं, इस दौरान शिवांगी इतनी गुस्से में थीं कि उन्होंने यहां तक कह दिया, "अगर उन्होंने मुझे जन्म दिया होता या वह मेरी मां होतीं, तो मैं आत्महत्या कर लेती."
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.