Malamaal Weekly 2 cast: फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ अब पर काम शुरू हो गया है. इसकी कास्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ‘मालामाल वीकली 2’ के लिए मेकर्स ने ईशा देओल को अप्रोच किया था और अब उनकी एंट्री फिल्म में कन्फर्म हो गई है. इसके अलावा ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं.
‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा देओल की एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मालामाल वीकली 2’ में ईशा देओल की एंट्री फिक्स हो गई है. बताया जा रहा है कि एक्टिंग कमबैक के लिए एक्ट्रेस एक अच्छी कहानी की तलाश में थीं और उनकी ये तलाश ‘मालामाल वीकली 2’ के साथ खत्म हो गई है. ईशा फिल्म में अपने किरदार से बेहद खुश हैं.
एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने साइन की ‘मालामाल वीकली 2’
ईशा देओल के अलावा एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने भी फिल्म साइन कर ली है. बता दें सोनिया बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं हैं. उन्हें मालामाल वीकली 2 में एक दिलचस्प रोल ऑफर हुआ है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने हामी भर दी है.

फिल्म में शामिल ये बड़े कलाकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) फेम अमित जोशी ‘मालामाल वीकली 2’ को डायरेक्ट करने के लिए साइन किया गया है. इस फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं. इस कॉमेडी फिल्म के लिए शिल्पा शिरोडकर को भी साइन किया गया है. इसके अलावा इस फिल्म में एल्विश यादव, राजपाल यादव, फरदीन खान और महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे.
जानकारी है कि फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 तक शुरू हो सकती है. फिल्म की कहानी साल 2006 की फिल्म मालामाल वीकली से पूरी तरह अलग होगी. हालांकि इसमें वही शानदार कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा.