Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हे भगवान, ये तो मृत्यु है…’, सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन का खौफनाक खुलासा

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Shocking Reveals: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में बताया कि वह मौत को एक्सपीरियंस कर चुकी हैं.

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Shocking Reveals: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं. जून 2020 में एक्टर सुशांत अपने ही घर में मृत पाए गए थे. उनके फैंस के दिलों में इस बात का दुख आज भी मौजूद है. भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति हमेशा अपने भाई के बारे में बात करती रहती हैं. श्वेता अक्सर बताती हैं कि उन्हें अपने भाई की मौजूदगी महसूस होती है. हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल, हाल ही में श्वेता ने बताया कि वह मौत को एक्सपीरियंस कर चुकी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने क्या कहा.

‘हे भगवान, ये तो मृत्यु है…’

PMC Hindi को दिए एक पॉडकास्ट में श्वेता ने अपने भाई सुशांत के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मौत को करीब से महसूस किया है. श्वेता ने कहा, ‘जब मैं बैठकर गहरी साधना कर रही थी. उस समय मैंने मौत को अपने बेहद करीब से महसूस किया. एक बार रात के समय जब मैं अपने बेड पर थी, उस वक्त मुझे कुछ सेंसेशन जैसा फील हुआ. ऐसा लग रहा था कि मेरी रीढ़ की हड्डी से एक लिक्विड ऊपर की तरफ उठ रहा है. ये मेरे पूरे शरीर में फैल रहा था, जिससे मुझे अपना शरीर पैरालाइज जैसा महसूस हो रहा था. ठीक उसी वक्त मेरा दिमाग कह रहा था, ‘हे भगवान, ये तो मृत्यु है. श्वेता, तुम तो मौत को महसूस कर रही हो. तुम मरने वाली हो.’ हम सोचते हैं कि मौत अंत है, लेकिन ऐसा नहीं है.’

---विज्ञापन---

मौत का एहसास…

श्वेता ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘असल में मौत का एहसास आपके अंदर डर की सोच को पैदा करता है, जिसकी वजह से आपके शरीर की हर एक कोशिका चीख-चीखकर कहती है कि मुझे नहीं मरना है. मैंने खुद इस चीज को महसूस किया है, वो भी एक बार नहीं, बल्कि ढाई बार एक्सपीरियंस किया है. मौत का एहसास असल में बहुत दर्दनाक और पीड़ादायक होता है..

First published on: Sep 23, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola