Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के सपोर्ट में उतरे विवेक ओबेरॉय! ट्रोलर्स को दी ये खास नसीहत

Vivek Oberoi Support Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान के ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ उठाए गए कदम का विवेक ओबेरॉय ने समर्थन किया है.

Vivek Oberoi Support Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ की वजह से सुर्खियों में हैं, जहां उन्होंने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा है. ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ सलमान खान के एक्शन का वरुण धवन से लेकर नेहा धूपिया और रोहित शेट्टी समेत कई हस्तियों ने खुलकर सपोर्ट किया है. अब सलमान के सपोर्ट में एक्टर विवेक ओबेरॉय भी आ गए हैं. विवेक ने भी ट्रोलर्स के खिलाफ सलमान द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन किया है. चलिए जानते हैं कि विवेक ने इस मामले को लेकर क्या कहा है.

विवेक ओबेरॉय ने किया सलमान का सपोर्ट

दरअसल, हाल ही में विवेक ओबेरॉय कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के साथ समय बिताया. इस दौरान जब ‘बॉलीवुड क्रॉनिकल’ ने उनसे ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में ट्रोलर्स और ट्रोलिंग के खिलाफ सलमान खान द्वारा उठाई गई आवाज पर उनका क्या कहना है, इस बारे में पूछा, तो विवेक ने जवाब देते हुए कहा, ‘कुछ नहीं यार, मुझे लगता है ट्रोलिंग वगैरह करना भी नहीं चाहिए. ट्रोलिंग बहुत ही नेगेटिव चीज है और जिंदगी में करने के लिए बहुत सी पॉजिटिव चीजें हैं. क्या नेगेटिविटी में उलझे हुए हो?’

---विज्ञापन---

सलमान का ट्रोलर्स पर गुस्सा

बता दें कि इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के लुक को लेकर ट्रोल किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने अपने कपड़े उतारकर कहा था कि अब जिसे ट्रोल करना है, वह कर सकता है. इस दौरान सलमान ने बिना नाम लिए कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. फिल्मों में वापसी के बाद वह फिर से फिट हो जाएंगी. वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं.’

विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्म

मालूम हो कि विवेक ओबेरॉय जल्द ही इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है. उन्होंने मेकर्स से अपनी फीस की रकम गरीब बच्चों की पढ़ाई में लगाने के लिए कहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 02:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola